550वें प्रकाश पर्व मौके 10,000 सिख श्रद्धालुओं को मिलेगा पाकिस्तान का वीजा

punjabkesari.in Saturday, Oct 12, 2019 - 08:58 PM (IST)

लाहौर: गुरू नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व मौके पाकिस्तान ने भारतीय सिख श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी घोषणा की है। पाकिस्तान की ओर से कहा गया है कि इस साल मनाए जाने वाले प्रकाश पर्व पर 10 हजार सिख श्रद्धालुओं को वीजा  जारी किया जाएगा। जानकारी मुताबिक सिख श्रद्धालुओं का पहला जत्था नवंबर महीने के पहले सप्ताह स्पेशल ट्रेन के द्वारा पाकिस्तान को रवाना किया जाएगा। सिख श्रद्धालु पहले वाघा रेलवे स्टेशन से अटारी रेलवे स्टेशन जाएंगे और बाद में ननकाना साहिब की यात्रा की शुरुआत होगी। बता दें कि करतारपुर कॉरिडोर की शुरुआत 8 नवंबर को होने जा रही है।

पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान सतवंत सिंह ने दुनिया भर के सिखों को गुरू नानक जी के 55वें प्रकाश पर्व मौके पाकिस्तान आकर जश्न मनाने का न्यौता दिया।  इस दौरान यह भी जानकारी दी गई कि मध्य अक्तूबर तक दुनियाभर से आने वाले श्रद्धालुओं के रहने का प्रबंध भी कर लिया जाएगा। कस्टम और इंमीग्रेशन आधिकारियों द्वारा इस दौरान वाघा बार्डर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एक विशेष काउंटर भी स्थापित किया जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News