बेटे आकाश के रिसेप्शन में जमकर नाचीं नीता अंबानी, मेहमानों ने खड़े होकर बजाईं तालियां

3/11/2019 5:37:52 PM

मुंबई: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे आकाश अंबानी 9 मार्च को श्लोका मेहता संग शादी के बंधन में बंधे। इस शाही शादी में बॉलीवुड स्टार्स समेत राजनीति हस्तियां और कई विदेशी मेहमान भी शामिल हुए। वहीं 10 मार्च को रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया गया। शादी में नीता अंबानी, मुकेश अंबानी और ईशा अंबानी ने अपने रॉयल लुक में दिखे।

PunjabKesari, नीता अंबानी इमेज,नीता अंबानी फोटो,नीता अंबानी पिक्चर

बहू को घर लाने की खुशी नीता के चेहरे पर साफ दिख रही थी। शादी से पहले भी कई फंक्शन हुए। हाल ही में म्यूजिकल फाउंटेटन कार्यक्रम का एक वीडियो सामने आया है। इस कार्यक्रम में नीता 'अच्युतम केशवम' भजन पर रासलीला करती दिख रही हैं।

PunjabKesari, नीता अंबानी इमेज,नीता अंबानी फोटो,नीता अंबानी पिक्चर

म्यूजिक फांउटेन के बीच नीता अंबानी का डांस देख सभी हैरान रह गए। नीता का  डांस खत्म होने के बाद मुकेशखुद उन्हें स्टेज परलेने पहुंचे। मुकेश अंबानी, नीता का हाथ थामकर उन्हें स्टेज से नीचे लाए । मेहमानों ने खड़े होकर नीता के लिए तालियां बजाईं। वहीं नीता ने भी हाथ जोड़कर सभी का धन्यवाद किया।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Nita Ambani dances to Krishna Bhajan Achyutam Keshavam at a mesmerising musical fountain cum dance show at the celebrations of her son Akash's wedding with Shloka #nitaambani #AkuStoletheShlo

A post shared by Umesh Upadhyay (@umesh.upadhyay) on Mar 10, 2019 at 11:55am PDT

बता दें कि अंबानी परिवार की शाही शादी में सजावट में भी कोई कसर नहीं छोड़ी गई। जहां उनके घर एंटीलिया को बेहद खूबसूरत तरीके से सजाया गया, वहीं बेटे आकाश की शादी की सभी रस्में मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर की गईंं। इस सेंटर को भी फूलों और लाइटों से बेहद खास अंदाज में सजाया गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News