बनाने में आसान है Chickpea Eggplant Curry

punjabkesari.in Monday, Mar 11, 2019 - 12:51 PM (IST)

बनाने में आसान है Chickpea Eggplant Curry

 
सामग्री
भीगे हुए छोले - 300 ग्राम
पानी - 700 मिलीलीटर
नमक - 1 चम्मच
तेज पत्ता - 1
टी बैग - 1
लौंग - 4 
काली इलायची - 1 
बैंगन - 400 ग्राम
लहसुन - 1 1/2 टेबल स्पून
अदरक - 1 1/2  टेबल स्पून
नमक - 1/2 टी स्पून
लाल मिर्च - 1/2 टी स्पून
जीरा पाउडर - 1/2 चम्मच
गर्म मसाला - 1/2 टी स्पून
मेथी के सूखे पत्ते -  1/2 टी स्पून
तेल - 2  टेबल स्पून
तेल - 40 मिलीलीटर
सूखी लाल मिर्च - 2
जीरा - 1 टी स्पून
लहसुन - 2 टेबल स्पून
प्याज - 130 ग्राम
टमाटर - 140 ग्राम
हरी मिर्च - 2 टेबल स्पून
धनिया - 1 1/2 टेबल स्पून
नमक - 1/2 टी स्पून
पेपरिका - 1 टी स्पून
हल्दी - 1 टी स्पून
धनिया पाउडर - 1 टी स्पून
गर्म मसाला - 1 टी स्पून

तैयारी
-प्रेशर कुकर में भिगोए हुए छोले, 700 मिली लीटर पानी, नमक, तेज पत्ता, टी बैग, लौंग,  काली इलायची डालकर 4 सीटी  तक पकाएं। और साईड पर रख दें
-एक मिक्सिंग बाउल में, बैंगन, लहसुन, अदरक, नमक, लाल मिर्च, जीरा पाऊडर, बेसन मसाला डालें।  फिर सूखी मेथी तथा तेल और सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाएं।
-इसे बेकिंग ट्रे पर रखें और समान रूप से फैलाएं। ओवन को 350 ° F / 180 ° C पर प्रीहीट करें। 20 मिनट तक बेक करें।
-इसे ओवन से निकालें और एक तरफ रख दें।
-एक कड़ाही में 40 मिलीलीटर तेल गर्म करें, लाल मिर्च, जीरा, लहसुन मिलाएं और 1 - 2 मिनट के लिए हिलाएं।
-फिर, 130 ग्राम प्याज भूनें। अब टमाटर, हरी मिर्च डालें और 3 - 5 मिनट के लिए कुक करें।
- धनिया,  नमक, पेपरिका,  हल्दी,  धनिया पाऊडर, गर्म मसाला डालकर अच्छे से मिलाएं।
-मध्यम आंच पर  3 - 5 मिनट के लिए कुक करें।
-इसे गैस से हटाएं और  ब्लेंडर में स्थानांतरित करें।  चिकनी प्यूरी में ब्लेंड करें।
-इस प्यूरी को एक कटोरे में स्थानांतरित करें और अच्छी तरह हिलाएं।
-फिर, पके हुए छोले डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
-अब पके हुए बैंगन डालें और फिर से मिलाएं।
-मध्यम आंच  पर 5 - 7 मिनट तक पकाएं। धनिए से गार्निश करें। परोसें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sonia Goswami

Recommended News