बेटे की शादी में दिखा ''मां का प्यार'', नीता अंबानी ने लहंगे पर लिखवाया था कुछ ऐसा

3/10/2019 11:52:34 AM

मुंबई: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे आकाश अंबानी 9 मार्च को श्लोका मेहता संग शादी के बंधन में बंधे। इस शाही शादी में बॉलीवुड स्टार्स समेत राजनीति हस्तियां और कई विदेशी मेहमान भी शामिल हुए।

PunjabKesari, नीता अंबानी इमेज, नीता अंबानी फोटो, नीता अंबानी पिक्चर

शादी में अंबानी फैमली के साथ आकाश और श्लोका बेहद खूबसूरत दिख रहे थे। बेटे की शादी में नीता अंबानी ने बेहद खास आउटफिट पहनी थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। 

PunjabKesari, नीता अंबानी इमेज, नीता अंबानी फोटो, नीता अंबानी पिक्चर

नीता अंबानी ने अपने बेटे की शादी में पिंक कलर का लहंगा पहना था। उनके लहंगे में हैवी एंब्रॉयडरी की गई है साथ ही उन्होंने ब्लाउज पर बहू और बेटे का भी नाम लिखवाया है।

PunjabKesari, नीता अंबानी इमेज, नीता अंबानी फोटो, नीता अंबानी पिक्चर

अगर तस्वीर को गौर से देखें तो आकाश और श्लोका का नाम आसानी से देख सकेंगे। इसके अलावा उन्होंने लहंगे पर शुभारंभ भी लिखवा रखा था। लहंगे के साथ उन्होंने ग्रीन कलर की ज्वैलरी पहनी हुई हैं।

PunjabKesari, नीता अंबानी इमेज, नीता अंबानी फोटो, नीता अंबानी पिक्चर

जिसमें उन्होंने गले में हार, इयरिंग्स और माथे पर टीक लगाया है। अपने इस लुक के लिए नीता अंबानी ने सिंपल मेकअप रखा है। इस शाही शादी में ज्यादातर सभी मेहमान पिंक कलर के आउटफिट में दिखाई दे रहे हैं।  

PunjabKesari, नीता अंबानी इमेज, नीता अंबानी फोटो, नीता अंबानी पिक्चर

बता दें कि अंबानी परिवार की शाही शादी में सजावट में भी कोई कसर नहीं छोड़ी गई। जहां उनके घर एंटीलिया को बेहद खूबसूरत तरीके से सजाया गया, वहीं बेटे आकाश की शादी की सभी रस्में मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर की गईंं। इस सेंटर को भी फूलों और लाइटों से बेहद खास अंदाज में सजाया गया था।

PunjabKesari, नीता अंबानी इमेज, नीता अंबानी फोटो, नीता अंबानी पिक्चर


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Neha


Recommended News

Related News