साप्ताहिक राशिफल 10 से 16 मार्च: इन राशि वालों के लिए यह सप्ताह रहने वाला है खास

punjabkesari.in Sunday, Mar 10, 2019 - 10:42 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा(video)
10 मार्च से लेकर 16 मार्च तक यानि एक सप्ताह तक आपके साथ क्या होने वाला है, इसे आप भविष्यवाणी, होरोस्कोप अथवा प्रेडिक्शन के द्वारा जान सकते हैं। साप्ताहिक राशिफल ग्रहों और नक्षत्रों को ध्यान में रखकर बनाया गया एक पूर्वानुमान होता है। जो संडे से लेकर शनिवार तक लगाया जाता है। इसके माध्यम से हम आपको भविष्य में क्या हो सकता है, ये बताने का प्रयास करते हैं।  ग्रहों की नकारात्मकता को दूर करने और सकारात्मकता को हासिल करने के लिए एक सप्ताह तक आप ये उपाय करके लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
अपना साप्ताहिक राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें-

प्रतिदिन सुबह और शाम घर में संध्यावंदन के समय कपूर जरूर जलाएं। हिन्दू धर्म में संध्यावंदन, आरती या प्रार्थना के बाद कपूर जलाकर उसकी आरती लेने की परम्परा है। पूजन, आरती आदि धार्मिक कार्यों में कपूर का विशेष महत्व बताया गया है। रात्रि में सोने से पूर्व कपूर जलाकर सोना तो और भी लाभदायक है। इससे तनावमुक्त गहरी नींद आती है।

घर में महीने में कम से कम एक बार हवन करें। इससे सभी प्रकार के दोष दूर होते ही हैं, सकारात्मक ऊर्जा का संचरण भी होता है।

जूते पहन कर अन्न ग्रहण न करें क्योंकि चमड़ा दुर्गंधपूर्ण और अपवित्र वस्तु है। जूतों के तलों में अनेक प्रकार की गंदगी, कीचड़, मल और दुर्गंधपूर्ण वस्तुएं लगी होती हैं। भारतीय संस्कृति में भोजन ग्रहण करना एक पवित्र कार्य है। भोजन में देवी अन्नपूर्णा का वास होता है इसलिए उसे ग्रहण करते वक्त उसमें जूतों का संसर्ग धार्मिक और स्वास्थ्य दोनों ही दृष्टि से वर्जित कार्य है।
ज्योतिष के अनुसार SIM खरीदते समय रखें इन बातों का ख़ास ध्यान(video)
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News