नारी के सम्मान से ही मिलती हैं कुल को मान-प्रतिष्ठा

punjabkesari.in Friday, Mar 08, 2019 - 10:42 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा(video)
प्राचीन भारत के इतिहास पर नज़र दौड़ाएं तो पता चलता है कि महिलाओं को आदरपूर्ण स्थान दिया जाता रहा है। मनुस्मृति में इनके महत्व के बारे में बताया गया है। कहते हैं कि जहां स्त्रियों की पूजा होती है, वहीं देवता निवास करते हैं और जहां इनका अनादर होता है, वहां के सभी काम असफल हो जाते हैं व धन की देवी भी नाराज़ हो जाती हैं। मनु ने अपनी मनुस्मृति में बताया है कि नारी ही समाज का आधार है। जैसे बिना भूमि में कोई भी पेड़-पौधा नहीं हो सकता, वैसे ही बिना नारी के कोई भी संतान उत्पन्न नहीं हो सकती।
PunjabKesari, kundli tv,  Manusmriti image
नारी जाति के संबंध में स्मृतिकारों के विचार बहुत ही उत्तम हैं। इनके विचार में नारियां साक्षात देवी स्वरूपा हैं। मनुस्मृति में स्त्री के संबंध में कई बातों का वर्णन किया गया है। मनु के अनुसार जिस घर में स्त्री का सम्मान वस्त्र, आभूषण और मधुर वाणी से किया जाता है, उस घर पर भगवान हमेशा प्रसन्न रहते हैं। किंतु जिस घर में इनका मान-सम्मान नहीं होता तो उस कुल में सब कर्म व्यर्थ हो जाते हैं।
PunjabKesari, kundli tv, gifts image
हर स्त्री को सजना-संवरना, श्रृंगार करना ये सब बहुत प्रिय होता है। मनुस्मृति के अनुसार, जिस घर के पुरुष अपनी पत्नी, माता या बहन को अच्छे वस्त्र प्रदान करते हैं, उस घर पर भगवान हमेशा प्रसन्न रहते हैं। ऐसे घर में हमेशा सुख-शांति बनी रहती है और सभी कामों में सफलता भी मिलती है। शास्त्रों में स्त्री को घर की लक्ष्मी माना जाता है, अगर महिलाएं गंदे या मैले कपड़े पहन कर रहती हैं या घर के पुरुष अपनी पत्नी, मां या बहन को समय-समय पर अच्छे वस्त्र नहीं प्रदान करते तो ऐसे घर पर मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं। तो हर पुरुष को अपनी क्षमता के अनुसार घर की स्त्रियों को वस्त्र प्रदान करते रहना चाहिए। 
PunjabKesari, kundli tv, women image
गहने महिलाओं की सबसे प्रिय वस्तुओं में से एक है। जिस घर की महिलाएं खुश रहती हैं, वहां देवताओं का निवास माना जाता है। हर मनुष्य को अपने घर की महिलाओं को सुंदर गहने उपहार के रूप में देने चाहिए। जिस घर की महिलाएं अच्छे कपड़े और गहनों से श्रृंगार करती है, वहां कभी दरिद्रता नहीं रहती। 
PunjabKesari,kundli tv,  Manusmriti women image
शास्त्रों में महिलाओं को पूजनीय माना जाता है। कई ग्रंथों और पुराणों में महिलाओं का सम्मान करने की बात कही गई है। मनुस्मृति के अनुसार, जिस घर में महिलाओं से बुरी तरह से बात की जाती है या उनका सम्मान नहीं किया जाता, ऐसे घर में भगवान भी नहीं रहते। स्त्रियों का सम्मान न करने वाले मनुष्य को हर समय किसी न किसी परेशानी का सामान करना ही पड़ता है। इस लिए मनुष्य को हमेशा महिलाओं का सम्मान करना चाहिए और अपने घर की स्त्रियों के साथ हर समय प्रेम और आदर से ही व्यवहार करना चाहिए।
महाशिवरात्रि पर करें ये खास उपाय, अपार दौलत के साथ मिलेगा भगवान शंकर जैसा पति(video)
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News