Lucky Plants: तुलसी ही नहीं, ये 10 पौधे भी घर में लाते हैं खुशहाली

punjabkesari.in Thursday, Mar 07, 2019 - 07:21 PM (IST)

घर में बरकत लाने के लिए अक्सर लोग तुलसी या मनी प्लांट का पौधा लगाते हैं। मगर इसके अलावा भी बहुत से ऐसे पौधे हैं, जो  घर में बरकत के साथ सुख-समृद्धि भी लाते हैं। इतना ही नहीं, ये पौधे घर की डैकोरेशन के साथ वातावरण को भी खुशनुमा बनाने में मदद करते हैं। अगर आप भी भाग्यशाली बनना चाहते हैं तो गुड लक लाने वाले इन पौधों को घर में लगाइएं। आइए बताते हैं कौन से हैं ये 10 पौधे-

 

अनार का पौधा

अनार का पौधा घर में लगाने से कर्जे से मुक्ति मिलती है। घर में समृद्धि आती है।

PunjabKesari

 

हल्दी का पौधा

हल्दी का पौधा लगाने से घर में नेगेटिव एनर्जी नहीं होती है इसलिए इस पौधे को घर में जरूर लगाना चाहिए।

PunjabKesari

 

कृष्णकांता का पौधा

कृष्णकांता  का  बेल  जिसमें  नीले  रंग  के  फूल  होते  हैं। इसे  लक्ष्मी  का  स्वरुप  मानते  हैं। इसे घर में लगाने से आर्थिक  समस्याएं  ख़त्म  होती  हैं।

PunjabKesari

 

नारियल का पेड़

जिनके घर में नारियल के पेड़ लगे हों, उनके मान-सम्मान में खूब वृद्धि होती है।

PunjabKesari

 

श्वेतार्क पौधा

श्वेतार्क दूधवाला पौधा होता है, इसे घर के समीप उगाने से घर में सुख, शांति और सदैव बरकत बनी रहती है।

PunjabKesari

 

बेल वाले पौधे

लताओं वाले पौधों को प्रवेश द्वार या एक्सटीरियर स्पेस जैसे बालकनी में लगा सकते हैं लेकिन, इस बात का ध्यान रखें कि लताएं कंपाउंड की दीवार से ऊंचे न चले जाएं।

PunjabKesari

 

अशोक का पेड़

अगर  घर  के  बच्चों  की  बुद्धि  तेज  न  हो  या  पैसा  न  रुकता  हो  तो  अशोक  का  वृक्ष  लगाएं। 

PunjabKesari

 

आंवले का पौधा

आंवले का पौधा घर में लगाने से घर में बीमारियां नहीं आती हैं.

PunjabKesari

 

गेंदे का पौधा

घर  में  गेंदा  लगाने  से आपका  बृहस्पति  मजबूत  होता  है और वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है।

PunjabKesari

 

अश्वगंधा

अश्वगंधा का पेड़ लगाने से सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है। अश्वगंधा का पेड़ प्रसिद्ध आयुर्वेदिक औषधि भी है जिसके कई तरह के लाभ हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static