Solo Trip के लिए परफेक्ट है ये 7 जगहें, महिलाओं के लिए पूरी तरह सुरक्षित

punjabkesari.in Thursday, Mar 07, 2019 - 06:10 PM (IST)

जहां लड़कियों को गप्पे मारने में मजा आता है, वहीं वो घूमने-फिरने की भी बेहद शौकीन होती है। लड़कियां चाहे कितनी भी आत्मनिर्भर, स्मार्ट या इंडिपेंडेंट हो लेकिन बात जब अकेले घूमने की आती है तो उनके मन में एक डर बैठ जाता है। ऐसे में आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं। आज हम आपको कुछ ऐसे शहरों के बारे में बताएंगे जो महिलाओं के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है और जहां आप बिंदास घूम सकती हैं।
 

लद्दाख

यह जगह दिखने में जितनी खूबसूरत है, महिलाओं के लिए उतनी ही सुरक्षित भी है। यहां पर आप बिना किसी डर के  आप मस्ती कर सकती हैं। इस शांत, सुदंर और खूबसूरत जगह पर आपका ट्रिप और भी मजेदार बन जाएगा।

PunjabKesari


रेज्वैक, आइसलैंड

इंटरनैशनल वुमेन्स ट्रैवल सेंटर ने इस जगहें को महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित स्थान माना है। यहां आप  ग्लेशियर हाइकिंग, स्कीइंग, वाइकिंग और हॉर्स राइडिंग का भरपूर मजा ले सकती हैं।

PunjabKesari

 

उत्तराखंड

उत्तराखंड प्राकृतिक सुंदरता और अपने खूबसूरत नजारों के लिए काफी मशहूर हैं। घूमने और एंजॉय करने के लिए यह भी बेस्ट ऑप्शन है। यहां आप बेझिझक देहरादून, नैनीताल जैसी खूबसूरत जगहें घूम सकती हैं।

PunjabKesari

 

कनाडा, टोरंटो

घूमने के साथ-साथ खाने का शौक रखने वाली महिलाओं के लिए टोरंटो शहर बिल्कुल परफेक्ट है। इसके अलावा अच्छी सेल्फी के लिए भी आप इस इस सुरक्षित देश की ऑप्शन को चुन सकती हैं।

PunjabKesari

 

सिक्किम

सबसे साफ-सुथरा होने के साथ-साथ भारत का सिक्किम महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित स्थान भी है। यहां महिलाएं बेखौफ होकर मस्ती और एंजॉय कर सकती हैं। खानपान, होटल बुकिंग के साथ-साथ लड़कियों को यहां हर तरह की सुविधा मिल जाएगी।

PunjabKesari

 

एमस्टर्डम

नीदरलैंड्स की राजधानी एमस्टर्डम महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित स्थान है। यहां आप अपनी गर्ल्स गैंग से साथ आराम से रिलैक्स कर सकती हैं। यहां ज्यादातर मकान पानी पर बने हुए हैं। यहां पर आप अपनी फ्रैंड्स के साथ हर पल को यादगार बना सकती हैं।

PunjabKesari

 

उदयपुर

अपनी ऐतिहासिक इमारतों, महलों और सुदंरता के लिए मशहूर उदयपुर को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। यहां आकर आपको बिल्कुल भी बोरियत नही होगी। यहां आप बिना किसी डर के घूमने का आनंद उठा सकती है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static