जापानी टिप्स: Lucky Cat से भगाएं नेगेटिव एनर्जी, दूर होगी पैसे की किल्लत

punjabkesari.in Wednesday, Mar 06, 2019 - 06:41 PM (IST)

फेंगशुई को चीन का वास्तु शास्त्र कहा जाता है। चीन के साथ-साथ भारत के लोग भी घर का वास्तु दोष दूर करने के लिए फेंगशुई टिप्स को फॉलो करते हैं। फेंगशुई में बहुत तरह की चीजें हैं जैसे लॉफिंग बुद्धा, विंड चाइम और लकी कैट, जिन्हें घर में रखने से नेगेटिव एनर्जी व पैसों की किल्लत को दूर किया जा सकता है। आज हम आपको घर में जपानी बिल्ली (Lucky Cat) रखने के बारे में बताने जा रहे हैं।

 

जपानी बिल्ली से दूर करें घर की परेशानियां

एक तरफ जहां भारत में बिल्ली को अपशुगन माना जाता है। वहीं दूसरी तरफ फेंगशुई में जापानी बिल्ली को सुख-शांति और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। फेंगशुई में लोग अपने घरों और ऑफिस में जापानी बिल्ली रखते हैं, ताकि आने वाला संकट टल जाता है। लकी कैट का एक हाथ खड़ा हुआ रहता है जो कि लगातार हिलता रहता है। इस लकी कैट को मनी कैट भी कहते है। फेंगशुई के अनुसार लकी कैट कई रंग में मिलती हैं। रंग के अनुसार इसके फल भी अलग-अलग होते हैं। आइए जानते है किस रंग की बिल्ली को रखने के क्या फायदे होते हैं।

PunjabKesari

जपानी बिल्ली रखने के फेंगशुई टिप्स
पॉजिटिव एनर्जी के लिए

घर में पॉजिटिव एनर्जी या सौभाग्य बढ़ाने के लिए हरे रंग की बिल्ली को उत्तर-पूर्व दिशा में रखना शुभ होगा।

 

पति-पत्नी में बढ़ाए प्यार

अगर आपके और पार्टनर के बीच अक्सर बिनी वजह झगड़े होते हैं तो लाल रंग की बिल्ली को बेडरूम की दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखें। इससे पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ेगा।

PunjabKesari

पैसों की किल्लत करे दूर

अगर आपका बिजनेस नहीं चल रहा है तो आप अपने दुकान या ऑफिस में लकी केट को पश्चिम दिशा में रखें। इसके लिए आपको पीली या सफेद रंग की लकी केट चाहिए होगी।

 

धन लाभ के लिए

धन लाभ के लिए घर में नीले रंग की बिल्ली रखना शुभ होता है। फेंगशुई के अनुसार, इसे इसे भगवान कुबेर की दिशा यानि दक्षिण-पूर्व में रखना चाहिए।

 

घर में लाएगी गुड़लक

गोल्डन रंग की लकी केट को आप अपने घर में गुड लक बढ़ाने के लिए रख सकते हैं। फेंगशुई के अनुसा, इसे मेन हॉल में रखना चाहिए। यह घर में खुशहाली लेकर आती है।

PunjabKesari

सेहत से जुड़ी परेशानियां

अगर आप लंबे समय से सेहत से जुड़ी परेशानियों का सामना कर रहे हैं तो इसके लिए आप अपने कमरे की पूर्व दिशा में हरे रंग की लकी केट रखें। इससे स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है।

 

दूर करे नकारात्मक ऊर्जा

परिवार के लोगों को घर को बुरी नजर से बचाने के लिए नीले रंग की लकी केट को उत्तर दिशा में लगाएं। साथ ही इससे घर से नकारात्मक ऊर्जा भी दूर होगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static