भारत ही नहीं दुनिया के इन देशों में भी हैं भगवान शिव का मंदिर

punjabkesari.in Sunday, Mar 03, 2019 - 11:47 AM (IST)

भगवान शिव के भक्त केवल भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी हैं। भारत के अलावा कई देशों में भगवान शिव के कई मंदिर मौजूद हैं। महाशिवरात्रि के मौके पर भोलेनाथ के भक्त मन से पूजा पाठ करते हैं। शिव भक्तों के लिए महाशिवरात्रि का मौका बहुत ही खास होता है ताकि वह भगवान शिव को खुश कर सकें। भारत के शिव मंदिरों में तो महाशिवरात्रि के दिन भक्तों का खूब तांता लगा रहता है। इसके अलावा विदेशों में भी भगवान शिव के मंदिर में इस खास मौके पर खूब भीड़ लगती है तो आइए जानते हैं भारत के अलावा किन देशों में शिव मंदिर मौजूद हैं। 

 

प्रम्बानन मंदिर(इंडोनेशिया)

प्रम्बानन मंदिर इंडोनेशिया के जावा नाम की जगह पर है। इंडोनेशिया में घूमने आने वाले लोग इस मंदिर में दर्शन करने जरूर जाते हैं। प्रम्बानन मंदिर बहुत बड़ा और सुंदर है। प्रम्बानन मंदिर में मुख्य तीन मंदिर हैं- एक भगवान ब्रह्मा का, एक भगवान विष्णु का और एक भगवान शिव का। यह मंदिर भगवानों के वाहनों को समर्पित है। 

PunjabKesari

 

कटासराज मंदिर (पाकिस्तान)

कटासराज मंदिर पाकिस्तान के कटस में एक पहाड़ी पर स्थित है। माना जाता है कि महाभारत काल में भी यह मंदिर था। पांडवों की इस मंदिर से कई कथाएं जुड़ी हैं। इस मंदिर का कुंड भगवान शिव के आंसुओं से बना है। इस कुंड के निर्माण के पीछे एक कथा है। मान्यता हैं कि पौराणिक काल में भगवान शिव जब सती की अग्नि-समाधि से काफी दुखी हुए थे तो उनके आंसू दो जगह गिरे थे। एक से कटासराज सरोवर का निर्माण हुआ तो दूसरे से पुष्कर का।

PunjabKesari

 

मुन्नेस्वरम मंदिर (श्रीलंका)

मुन्नेस्वरम मंदिर का इतिहास रामायण काल से सम्बंधित है। मान्यताओं के अनुसार, रावण को मारने के बाद भगवान श्री राम चन्द्र जी ने इसी जगह पर भगवान शिव की पूजा की थी। इस मंदिर में पांच मंदिर हैं, जिनमें से सबसे विशाल मंदिर भगवान शिव का है।  इस मंदिर के इतिहास को रामायण काल से जोड़ा जाता है। कहा जाता है कि पुर्तगालियों ने दो बार इस मंदिर पर हमला कर नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी।

PunjabKesari

 

शिवा-विष्णु मंदिर(मेलबोर्न, ऑस्ट्रेलिया)

भगवान शिव और विष्णु को समर्पित इस मंदिर का निर्माण लगभग 1987 के आस-पास किया गया था। मंदिर का उद्घाटन कांचीपुरम और श्रीलंका से दस पुजारियों ने आकर किया था। इस मंदिर की वास्तुकला हिन्दू और ऑस्ट्रेलियाई परंपराओं का अच्छा उदाहरण है। मंदिर परिसर के अंदर भगवान शिव और विष्णु के साथ-साथ अन्य हिंदू देवी-देवताओं की भी पूजा-अर्चना की जाती है।

PunjabKesari

 

पशुपतिनाथ मंदिर(नेपाल)

नेपाल में बागमती नदी के किनारे काठमांडू(नेपाल) में पशुपतिनाथ मंदिर स्थित है। यह मंदिर यूनेस्को की विश्व हेरिटेज श्रेणी में आता है। यहां पर भगवान शिव के दर्शनों के लिए देश-विदेश से पर्यटक आते हैं।

PunjabKesari

 

रामलिंगेश्वर मंदिर(मलेशिया)

यह मंदिर मलेशिया की राजधानी क्वालालम्पुर में है। सन 2012 में मलेशिया सरकार ने मंदिर और आस पास का क्षेत्र मंदिर का प्रबंधन करने वाली ट्रस्ट के हवाले कर दिया। अब यह ट्रस्ट ही मंदिर का प्रबंधन और देखभाल करता है।

PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static