मनप्रीत सिंह को एशियाई हाॅकी महासंघ ने साल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना

punjabkesari.in Sunday, Feb 24, 2019 - 09:21 AM (IST)

नई दिल्ली: भारतीय हॉकी कप्तान मनप्रीत सिंह को एशियन हॉकी महासंघ ने प्लेयर ऑफ द इयर (2018) के पुरस्कार से नवाजा है। इससे पहले 2017 में एसवी सुनील को 2016 में उनके प्रदर्शन को देखते हुए यह पुरस्कार दिया गया था।

PunjabKesari
मनप्रीत की अगुवाई में ही मशकट में भारत हीरो एशियन चैंपियन्स ट्राफी में अपराजेय रहते हुए पाकिस्तान के साथ संयुक्त रूप से विजेता बना था। उन्होंने एफआईएच चैम्पियंस ट्राफी में भारत को रजत पदक दिलाने में भी अहम भूमिका निभाई थी। महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी 18 वर्षीय लालरेमसियामी को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के कारण उभरते हुए खिलाड़ी (2018) का पुरस्कार दिया गया।

PunjabKesari
इंडिया के महासचिव राजिंद्र सिंह ने दोनों खिलाडिय़ों को यह पुरस्कार मिलने पर शुभकामनायें दी। राजिंद्र ने कहा, ‘मैं मनप्रीत को प्लेयर ऑफ द इयर और लालरेमसियामी को राइजिंग प्लेयर ऑफ द इयर पुरस्कार मिलने पर बधाई देता हूं। इसके साथ ही मैं पुरुष हॉकी टीम को वर्ष 2018 का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पुरस्कार मिलने पर बधाई देता हूं। मैं यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिलने पर भारतीय खिलाडिय़ों द्वारा किये गये उनके प्रयासों की सराहना करता हूं।’








 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

neel

Recommended News

Related News