आज का पंचांग- 23 फरवरी, 2019

punjabkesari.in Saturday, Feb 23, 2019 - 07:38 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)


आज 23 फरवरी, शनिवार पंचमी तिथि है। इसके स्वामी शेष नाग हैं। इस तिथि में जन्मा बच्चा शारीरिक कसरत करने, जिम्स, हैल्थ क्लब्स के साथ जुडऩे का इंट्रैस्ट रखने वाला, बड़ी प्रैक्टिकल सोच-व्यवहार वाला, पेरैंट्स के अनुकूल चलने वाला होता है। फीमेल सैक्स में इंट्रैस्ट रखने, उसकी कम्पनी पसंद करने तथा उसमें खुश रहने वाला होता है। 

PunjabKesari

नक्षत्र 
चित्रा नक्षत्र के देवता विश्वकर्मा तथा स्वामी मंगल हैं। इस नक्षत्र में जन्मा बच्चा अपने भविष्य के बारे में बड़ी प्लानिंग करने, ऊंचे-ऊंचे सपने संजोने वाला, म्यूजिक पसंद करने तथा उसकी बारीकियों को अंडरस्टैंड करने, ब्यूटी लवर्स, ब्यूटी के प्रति अट्रैक्शन रखने, पहाड़ों तथा बर्फबारी की नैचुरल ब्यूटी इंज्वाय करने में इंट्रैस्ट रखने वाला होता है। 32 वर्ष की आयु के उपरांत भाग्योदय के अवसर मिलते हैं।  

योग
गंड योग के स्वामी अग्नि हैं। इस योग में जन्मा बच्चा कुछ शार्ट-टैम्पर्ड, जल्द आपा खो देने वाला, किसी की गलत बात, ज्यादती, धौंस को टोलरेट तथा दूसरे के साथ जल्द एडजस्टमैंट या कम्प्रोमाइज न करने वाला होता है। अपने हाट टैम्परामैंट के कारण कई बार उसे नुक्सान- परेशानी भी झेलनी पड़ती है।

PunjabKesariकरण
कौलव करण का स्वामी मित्र है। इस करण में जन्मे बच्चों का फ्रैंड्स सर्कल बड़ा होता है। वे जीवन में बड़ा होने पर अपनों के मुकाबले फ्रैंड्स को बहुत इम्पोर्टैंस, प्रैफरैंस देने तथा फ्रैंडशिप निभाने वाले होते हैं। जरूरत के समय फ्रैंड्स को यूज़ करने के टैक्ट में भी वे एक्सपर्ट होते हैं। गुलाब जैसे पौधे लगाना कल्याणकारी रहता है।

वार
शनिवार के देवता अधिदेवता यम हैं। इस वार जन्मा बच्चा नेचर से इंसाफ पसंद, किसी के साथ न धक्का करने वाला और न ही किसी की ज्यादती टोलरेट करने वाला, अपनी बात- स्टैंड तथा कमिटमैंट का पक्का होता है किन्तु नैगेटिव सोच से कुछ जल्दी प्रभावित हो जाने वाला होता है। शनि देव की पूजा-अर्चना करना, सात अनाज, काले तिलों तथा लोहा- लैदर से बनी किसी वस्तु का दान करना कल्याणकारी रहता है।

PunjabKesari

शुभ पंचांग
तारीख :     
                   23 फरवरी, 2019
वार :                             शनिवार
अयन :                          उत्तरायण 
विक्रमी सम्वत् :              2075
विक्रमी फाल्गुन प्रविष्टे :    11
राष्ट्रीय शक सम्वत् :         1940
शक फाल्गुन तारीख :        4
हिजरी साल :                   1440
महीना :                         जमादि उल्सानी, तारीख 17
पक्ष :                            फाल्गुन कृष्ण
तिथि :                         चतुर्थी (प्रात: 8.11 तक) तथा तदोपरांत तिथि पंचमी। (तिथि पंचमी का क्षय)।
नक्षत्र :                         चित्रा (रात 10.47 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र स्वाति।
योग :                          गंड (सायं 4.24 तक) तथा तदोपरांत योग वृद्धि।
करण :                         बालव (प्रात: 8.11 तक) तथा तदोपरांत करण कौलव।
चंद्र राशि :                    कन्या (पूर्व दोपहर 11.27 तक) तथा तदोपरांत चंद्र राशि तुला।
सूर्योदय/सूर्यास्त :          प्रात: 7.05/सायं 6.16 (जालन्धर समय)।
राहू काल :                    प्रात: 09.00 से 10.30 बजे तक।

PunjabKesari

दिशा शूल
पूर्व एवं ईशान दिशा के लिए—इस दिशा की यात्रा न करनी चाहिए।

PunjabKesari

सूर्योदय कालीन कुंडली
सूर्य        कुंभ में
चंद्रमा     कन्या में
मंगल     मेष में
बुध        कुंभ में
गुरु        वृश्चिक में
शुक्र       धनु में
शनि      धनु में
राहू       कर्क में
केतु       मकर में

PunjabKesariआज पैदा होने वाले बच्चों का नामाक्षर तथा भविष्यफल
समय- 
प्रात; 5.51 से लेकर पूर्व दोपहर 11.27 तक
नामाक्षर- पो
यह बच्चा कपड़ों-बुटीक, कपड़ों के शो-रूम्स, फैशनेबल डिजाइनर कपड़ों की कटिंग-टेलरिंग, कपड़ों की रिटेल-होलसेल, सेल्ज, सप्लाई जैसे काम-धंधे में इंट्रैस्ट रखने वाला होता है। 

समय - पूर्व दोपहर 11.28 से लेकर सायं 5.05 तक
नामाक्षर- 
यह बच्चा फाइन आर्ट्स के डिफरैंट फील्डस—डांस, म्यूजिक, पेंटिंग, एक्टिंग के साथ अटैच होने तथा ब्यूटी एवं शृंगार में यूज़ होने वाली आइटम्स के कामकाज में इंट्रैस्ट रखने वाला होता है।

समय- सायं 5.06 से लेकर रात 10.47 तक
नामाक्षर- री
यह बच्चा लेडीज द्वारा यूज़ किए जाने वाले सामान की सेल, परचेज, सप्लाई, डिस्ट्रीब्यूशन जैसे कामों में इंट्रैस्ट रखने वाला होता है। ब्यूटीफिकेशन से जुड़े प्रोफैशन से जुडऩा भी उसे पसंद हो सकता है।

समय- रात 10.48 से लेकर 23-24 मध्य रात 4.36 तक
नामाक्षर- रू
यह बच्चा बिजली के सामान के साथ जुड़े कामकाज, उसकी सेल-परचेज, सप्लाई के काम, टूरिज़्म, फैंसी स्टोर, लेडीज द्वारा यूज़ किए जाने वाले सामान की बिक्री जैसे काम को पसंद करने वाला होता है। 

समय- 23-24 मध्य रात 4.37 से लेकर अगले दिन (24 फरवरी) प्रात: 10.25 तक
नामाक्षर- रे
यह बच्चा कपड़ों की ट्रेडिंग, रिटेल-होससेल बिजनैस, आटो मोबाइल्स, मोबाइल फोन्स जैसे कामकाज में इंट्रैस्ट रखने वाला होता है। डांस शो, स्टेज शो जैसे कामों को आर्गेनाइज करना भी उसकी पसंद हो सकता है।

कुंभ के बारे में कितना जानते हैं आप !


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News