सचिन पायलट के गढ़ में गरजेगें मोदी, करेंगे जनसभा को संबोधित (पढ़ें 23 फरवरी की खास खबरें)

punjabkesari.in Saturday, Feb 23, 2019 - 02:22 AM (IST)

नई दिल्ली/जालंधर (वेब डेस्क): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को राजस्थान के टोंक जिले से राजस्थान में पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। पार्टी ने इसे विजय संकल्प सभा का नाम दिया है। विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली शिकस्त के बाद प्रधानमंत्री मोदी पहली बार राजस्थान आएंगे।
PunjabKesari
उत्तर प्रदेश के दौरे पर अमित शाह
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज डॉ. राममनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के सभागार में सहकारी संस्थाओं में काबिज भाजपाइयों को संबोधित करेंगे। वह आज ही गोरखपुर में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे।
PunjabKesari
आज छात्रों से रूबरू होंगे राहुल गांधी
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज दिल्ली में छात्रों से रूबरू होंगे। दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू ऑडोटोरियम में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बता दें कि राहुल गांधी आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जोर-शोर से तैयारियों में जुट गए हैं।
PunjabKesari
आज यूपी का दौरा करेंगे सिंधिया और प्रियंका गांधी
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के दोनों प्रभारी महासचिवों प्रियंका गांधी वाड्रा और ज्योतिरादित्य सिंधिया के सहयोग के लिए सचिव नियुक्त हुए सभी छह नेता आज से राज्य का दौरा करेंगे।
PunjabKesari
आज फिर एक लाख से अधिक भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करेगा रेलवे
डेढ़ लाख पदों पर भर्ती की प्रक्रिया संपन्न होते ही रेलवे ने सवा लाख से ज्यादा और पदों पर भर्तियों का नया एलान कर दिया है। चुनाव से पहले शुरू हो रहे इस महा सेवायोजन अभियान के लिए शनिवार यानी 23 फरवरी को विज्ञापन निकाला जाएगा। नई भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल एक लाख 30 हजार रिक्तियों के लिए आवेदन मांगे जाने की संभावना है।
PunjabKesari
खेल
क्रिकेट : दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका (दूसरा टैस्ट, तीसरा दिन)
PunjabKesari
बास्केटबाल : एन.बी.ए. बास्केटबाल लीग-2018/19
फुटबॉल : हीरो इंडियन सुपर लीग-2018/19

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News