IPL से पहले गरजा श्रेयस अय्यर का बल्ला, टूटने से बच गया गेल का बड़ा रिकॉर्ड

punjabkesari.in Thursday, Feb 21, 2019 - 05:35 PM (IST)

जालन्धर : मुंबई के मशहूर क्रिकेटर श्रेयस अय्यर का टी-20 टूर्नामेंट सईद मुश्ताक अली ट्रॉफी में एक बार फिर से बल्ला गरजा है। सिक्किम के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में श्रेयस ने इतने छक्के मारे कि एक बार तो वह क्रिस गेल का एक पारी में 17 छक्के लगाने का रिकॉर्ड तक तोडऩे के पास पहुंच गए थे। अय्यर ने मैच के दौरान 55 गेंदों पर 147 रनों की जबरदस्त पारी खेली। इस दौरान अय्यर ने 15 गगनचुंबी छक्के और 7 चौके भी जड़े।

 

भारतीयों द्वारा उच्चतम स्कोर ...
प्रथम श्रेणी में: 443* दिसंबर 1948 को महाराष्ट्र के लिए भाऊसाहेब निंबालकर
सूची-ए : भारत के लिए रोहित शर्मा द्वारा 264
टी 20 : मुंबई के लिए श्रेयस अय्यर द्वारा 147

श्रेयस ने बतौर भारतीय बल्लेबाज खेली सर्वश्रेष्ठ पारी 
Shreyas Iyer Blast 147 runs in just 55 Balls
147 रन की पारी खेलकर अब श्रेयस अय्यर अब किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा टी-20 क्रिकेट में खेली सबसे बड़ी पारी अपने नाम करवा चुके हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत के नाम था जिन्होंने पिछले आईपीएल सीजन में दिल्ली की ओर से खेलते हुए ताबड़तोड़ 128 रनों की पारी खेली थी। 

श्रेयस नहीं तोड़ पाए गेल का रिकॉर्ड
Shreyas Iyer Blast 147 runs in just 55 Balls
टी-20 में वैसे एक पारी में सबसे ज्यादा रन (175) और सबसे ज्यादा छक्के (17) लगाने का रिकॉर्ड अभी भी क्रिस गेल के नाम पर था। लेकिन सिक्किम के खिलाफ मैच के दौरान श्रेयस के पास इसे तोडऩे का मौका था। श्रेयस 17वें ओवर में आऊट हुए तब तक वह 15 छक्के लगा चुके थे। अगर वह पूरे 20 ओवर खेलते तो क्रिस गेल के यह दोनों रिकॉर्ड टूटने की पूरी संभावना बन रही थी।

मुंबई ने 154 रनों से जीता मैच
Shreyas Iyer Blast 147 runs in just 55 Balls
इंदौर के इमरलैंड हाई स्कूल ग्राऊंड में खेले गए मैच के दौरान मुंबई ने पहले खेलने का फैसला लिया था। अजिंक्य रहाणे के 11 और पृथ्वी शॉ के 10 रन पर आऊट होने के बाद क्रीज पर आए श्रेयस ने सूर्यकुमार यादव (63 रन, 33 गेंद, 8 चौके, 2 छक्के) के साथ मिलकर पहले तो तेजतर्रार शतक लगाया। साथ ही 13 ओवरों में ही 213 रन की पार्टनरशिप कर दी। मुंबई ने 258 रनों पर अपनी पारी का अंत किया। जवाब में सिक्किम की टीम केवल 104 रन ही बना पाई। इस तरह मुंबई ने 154 रनों से मैच जीत लिया।

 

भारतीयों द्वारा उच्चतम टी 20 स्कोर
147 - श्रेयस अय्यर मुंबई के लिए
128 * - दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए ऋषभ पंत
127 - चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एम विजय
126 * - उत्तर प्रदेश के लिए सुरेश रैना
125 - दिल्ली 2013 के लिए उन्मुक्त चंद

 

श्रेयस अय्यर का रिकॉर्ड
Shreyas Iyer Blast 147 runs in just 55 Balls


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Recommended News

Related News