विधानसभा सत्र: सत्तापक्ष और विपक्ष में तीखी नोक-झोंक, CM बोले- ''मुझे संविधान का पाठ न पढ़ाएं''

2/20/2019 1:46:23 PM

भोपाल: बुधवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विधानसभा में भारी हंगामा हुआ। मंदसौर गोली कांड पर विपक्षी विधायकों ने सरकार पर सदन की अवमानना का आरोप लगाया। इधर, भाजपा विधायक नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि 'कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह सदन की कार्यवाही प्रभावित कर रहे हैं।'
 

PunjabKesari

कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा
हंगामे का दौर यहीं न थमा। नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कहा कि 'प्रदेश में संवैधानिक संकट खड़ा हो गया है। नेता प्रतिपक्ष और भाजपा विधायक नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के खिलाफ विशेषाधिकार भंग की सूचना देने की चेतावनी दी'। वहीं, मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि 'लंबे वक्त के बाद भाजपा विपक्ष में बैठी है। भाजपा का सफर मंगलमय हो। विपक्ष हमें संविधान का पाठ न पढ़ाएं । इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति ने कहा कि मंत्रियों ने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है।'
 

PunjabKesari


वित्तमंत्री ने पेश किया लेखानुदान
प्रश्नकाल के बाद वित्त मंत्री तरुण भनोत विधानसभा में अगले चार महीने का खर्च चलाने के लिए 89 हजार 400 करोड़ रुपए का लेखानुदान पेश किया। लोकसभा चुनाव की वजह से राज्य सरकार वार्षिक बजट पेश नहीं कर रही है। इस कारण लेखानुदान लाया गया है।  
 

PunjabKesari
 

727 प्रश्‍नों की सूचनाएं
विधानसभा अध्‍यक्ष एनपी प्रजापति ने बताया कि सत्र के लिए अब तक विधानसभा सचिवालय में कुल 727 प्रश्‍नों की सूचनाएं प्राप्‍त हुई हैं। ध्‍यानाकर्षण की 167, स्‍थगन की आठ, शून्‍यकाल की 64 सूचनाएं और तीन याचिकाएं मिली हैं।  वर्तमान विधानसभा के प्रथम बार चुने विधायकों ने 309 प्रश्‍न लगाए हैं।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News