तरनतारनः दोस्तों को बेरहमी से उतारा मौत के घाट

punjabkesari.in Wednesday, Feb 20, 2019 - 12:25 PM (IST)

तरनतारनः मोहल्ला जसवंत सिंह बीबीभानी में आज देर शाम कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा 2 व्यक्तियों को कत्ल कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही नवनियुक्त एस.एच.ओ. अमनदीप सिंह व ड्यूटी अफसर समेत पुलिस पार्टी मौके पर पहुंच गए और पुलिस मामल की जांच में जुट गई है।

मृतकों की पहचान जोगराज सिंह पुत्र गोपाल सिंह व लखविंद्र सिंह लाडी पुत्र शाम लाल ड्राइवर के रूप में हुई है। लाडी ड्राइवर की बहन ने बताया कि उसका भाई देर शाम तक घर नहीं आया था तो वह जोगराज सिंह के घर देखने चली गई। जहां चारपाई पर पड़े दोनों के शवों को देखकर वह सन्न रह गई। दोनों के शव पूरी तरह से लहू-लुहान थे व शव एक-दूसरे के ऊपर पड़े थे।कत्ल का पता चलने पर सारा मोहल्ला एकत्रित हो गया। दोनों के शवों क ी हालत इतनी खराब थी कि उन्हें देख कर हर व्यक्ति परेशान था। समाचार लिखे जाने तक दोनों के कत्ल का अभी तक कोई सुराग 
नहीं मिला था। पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News