दिल का दौरा पड़ने से गायक प्रतीक चौधरी का निधन

2/20/2019 1:47:20 AM

 

मुंबईः मंगलवार की शाम बंगाली गायक प्रतीक चौधरी का 55 साल की उम्र में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हुई। बता दें कि ये जानकारी उनके पारिवारिक सूत्रों ने दी। उनके निधन से उनके फैंस में शौक की लहर है।

गायक प्रतीक के परिवार में उनकी पत्नी और एक बेटा है। वह बंगाली संगीत क्षेत्र में एक लोकप्रिय नाम हैं। वह कई सराहनीय फिल्मों में गायक रह चुके हैं। उनकी मौत पर दुख व्यक्त करते हुए गायिका परोमा बनर्जी ने कहा, ‘‘ यह अविश्वसनीय है। हम दो या तीन दिन पहले एक संगीत समारोह में मिले थे।’’


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pawan Insha


Recommended News

Related News