पंजाब के सरकारी स्कूलों की पढ़ाई में होने लगा सुधार: सोनी

punjabkesari.in Tuesday, Feb 19, 2019 - 08:43 PM (IST)

अमृतसर(दलजीत): पंजाब के सरकारी स्कूलों की पढ़ाई में सुधार होने लग पड़ा है। भारत सरकार के साइंस और टैक्नोलोजी विभाग द्वारा करवाई गई इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी में पंजाब के दो सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के माडल चुने गए हैं। शिक्षा मंत्री ओम प्रकाश सोनी द्वारा माडल बनाने वाले उक्त विद्यार्थियों को आज विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। 

जानकारी अनुसार शिक्षा विभाग द्वारा साइंस विषय में स्कूली विद्यार्थी की खोज प्रति रुचि पैदा करने के लिए हर साल करवाई जाती है। विभाग द्वारा हरेक विद्यार्थी को माडल बनाने के लिए 10 हजार रुपए प्रति माडल के हिसाब के साथ दिए जाते हैं। साइंस प्रदर्शनी में सी.बी.एस.ई, आई.सी.आई, शिक्षा विभाग के सरकारी स्कूल के इलावा समुचय बोर्डों के स्कूलों के विद्यार्थी हिस्सा लेते हैं। विभाग द्वारा करवाई गई प्रदर्शनी दौरान पंजाब के 22 जिलों से 75 के करीब माडलों की राज्य स्तर पर चयन हुई थी, जिसके बाद शिक्षा विभाग द्वारा 19 माडलों को चुन कर नैशनल स्तर के लिए भेजा गया था। 

शिक्षा मंत्री ओम प्रकाश सोनी द्वारा आज सरकारी स्कूल गुरूवाली के सातवीं कक्षा के विद्यार्थी उदेनूर को उसके माडल की चयन होने के लिए विशेष तौर पर उसे 5100 रुपए की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया, जबकि दूसरा विद्यार्थी सरकारी स्कूल फिरोजपुर के साथ संबंधित है। दोनों विद्यार्थी सातवीं कक्षा में पढ़ रहे हैं। मंत्री सोनी ने कहा कि उनको मान है कि सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी के माडल नैशनल स्तर के लिए चुने गए हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा में काफी सुधार हो रहा है। सरकारी स्कूलों में पढ़ो पंजाब प्रोजैक्ट के अंतर्गत साइंस प्रति रुचि विद्याॢथयों में बड़ रही है। उन्होंने कहा कि इस कामयाबी पीछे विद्यार्थी, अभिभावक स्कूली अध्यापकों और विभाग के आधिकारियों की सख्त मेहनत है। इस मौके अमृतसर के जिला शिक्षा अधिकारी सलविन्दर सिंह सम्रा, जिला साइंस सुपरवाइजर अमृतसर मैडम सुदीप कौर, योगेश भाटिया, आदि उपस्थित थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News