टककर के बाद फ्लाईओवर से 60 फीट नीचे गिरी लड़की, देखें चौंका देने वाला Video
punjabkesari.in Tuesday, Feb 19, 2019 - 01:57 PM (IST)
नेशनल डेस्क: जाको राखे साइयां मार सके न कोई, ये कहावत तो सुनी ही होगी। इस वीडियो को देखकर आपको भी इस बात पर विश्वास हो जाएगा जहां मौत के बिल्कुल पास आकर भी एक लड़की की जान बच गई। दरअसल दिल्ली से एक सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है, जिसमें एक लड़की 60 फीट ऊंचे फ्लाईओवर से नीचे गिर गई।
जानकारी के अनुसार जनकपुरी फ्लाइओवर पर एक तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त की कि बाइक पर सवार लड़की फ्लाइओवर से नीचे जा गिरी। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसमें दिखाई दे रहा है कि पीड़िता फ्लाइओवर से नीचे गिरकर बुरी तरह जमीन से टकराती है।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल लड़की को डीडीयू अस्पताल में दाखिल कराया गया जहां उसका ईलाज चल रहा है। खबरों के अनुसार पीड़िता के दाहिने हाथ की एक हड्डी टूटी गई है। लड़की की पहचान 20 साल की सपना के रूप में हुई है, जो बुड़ेला गांव में रहती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।