बच्चों ने दिल पर हाथ रख व वरिष्ठ नागरिकों ने सैल्यूट कर किया पुलवामा के शहीदों को याद

punjabkesari.in Tuesday, Feb 19, 2019 - 08:26 AM (IST)

जालंधर(भारद्वाज, जतिन्द्र): पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए सी.आर.पी.एफ. के जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए  आज सायं जंगी शहीदों की यादगार स्मारक पर शहर के वरिष्ठ नागरिकों व ओल्ड इज गोल्ड ग्रुप की तरफ से मोमबत्तियां जलाकर शहीदों की यादगार पर रखी गईं और उनके परिवारों से सांत्वना व्यक्त की गई। इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों ने सैल्यूट कर व बच्चों ने दिल पर हाथ रख  शहीदों को याद किया। 

इस मौके पर शहर के वरिष्ठ नागरिकों में एडवोकेट वी.के. सरीन, डा. विजय महाजन, सुरिंद्र सेठ, डा. विजय पाल, डा. रवि पाल, डा. विक्रम सूद, अशोक मित्तल, जे.के. गुप्ता, दविंद्र गुप्ता, राजन गुप्ता सेवानिवृत्त ए.डी.जी.पी., के.एल. लेखी सेवानिवृत्त आई.जी., जिलाधीश वरिंद्र कुमार शर्मा, डी.एल. गोला डी.आई.जी. सी.आर.पी.एफ., (सी.ए.) के.सी. गुप्ता, एस.एस. सोढी एडवोकेट, ओ.पी. शर्मा जिला बार प्रधान जालंधर, सैक्रेटरी आदित्य जैन, जी.के. अग्निहोत्री, बलराम शक्ति, दिनेश साहनी, सौरव कुमार डिप्टी कमांडैंट सी.आर.पी.एफ. 114  बटालियन, जे.एल. बग्गा डिप्टी कमांडैंट सी.आर.पी.एफ., रजिंद्र सिंह कलसी, चरणजीत फिलौरा, संगीता सोनी, सुमन सरीन वरिष्ठ महिला, श्रीमती कमला लेखी, वनीता सेठ, नीशा महाजन, गौतम कपूर, पूॢणमा बेरी, परमिंद्र बेरी, सीमा अरोड़ा, नीरू चावला, जी.एस. गोसाल, अतिरिक्त सैशन जज हरवीन भारद्वाज सहित अन्य गण्यमान्य उपस्थित थे। इस मौके पर पंजाब के शहीद हुए सी.आर.पी.एफ. के 4 जवानों सुखजिंद्र सिंह, जरनैल सिंह, कुलविंद्र सिंह और शहीद मङ्क्षनद्र सिंह के परिवारों को  51-51 हजार रुपए की एफ.डी. देने का ऐलान किया गया तथा और भी यथासम्भव वित्तीय व अन्य सहायता करने की घोषणा की गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News