प्राइम ओरिजिनल सीरीज 'मेड इन हैवन' के पहले कैरेक्टर पोस्टर्स हुए रिलीज!

2/18/2019 6:16:46 PM

नई दिल्ली। हर दुल्हन के सपने को सच करने वाली ड्रीम टीम से मिलें- तारा खन्ना (शोभिता धूलिपाला) और करण मेहरा (अर्जुन माथुर)। आदिल खन्ना (जिम सर्भ) और फैजा नकवी (कल्कि कोचलिन) मेड इन हेवेन की जटिल और स्तरित दुनिया को पूरा करते हैं।

 

कबीर बसराई (शशांक अरोड़ा) भव्य समारोह को अपने कैमरा में कैद करते हैं, जबकि जसप्रीत 'जैज' कौर (शिवानी रघुवंशी) वेडिंग प्लानिंग एजेंसी 'मेड इन हैवन' में समस्याओं को हल करती है।

 

दिल्ली के दो वेडिंग प्लानर्स, तारा और करण की जिंदगी की झलक दिखाई गयी है। उनकी कहानी की परतें भव्य वैवाहिक सीजन के साथ खुलती जाती हैं। भड़कीली और खर्चीली भारतीय शादियों की पृष्ठभूमि में परम्परा और आधुनिक आकांक्षाओं के टकराव के बीच अनेक रहस्य और हजारों सफेद झूठ से पर्दा हटता जाता है। भारतीयों का मानना है कि शादियां स्वर्ग में बनती हैं और यह इन पवित्र अवधारणाओं के खिलाफ है कि तारा और करण की व्यक्तिगत यात्रा अलग राह पर चली जाती है। अपने मुद्दों का पता लगाते हुए वह इन शाही और भव्य शादी के पीछे छिपी सच्चाई खोजते हुए यह पता लगाने की कोशिश करते हैं कि क्या विवाह वास्तव में स्वर्ग में बनते हैं।

 

PunjabKesari

 

तारा खन्ना - मेड इन हेवन का मुख्य चेहरा।

 

PunjabKesari

 

करण मेहरा - मेड इन हेवन का आकर्षण और धैर्य।

 

PunjabKesari

 

कबीर बसराई - आंख और कान जो हर चीज पकड़ लेती हैं।

 

PunjabKesari

 

जसप्रीत 'जैज' कौर - सभी की समस्या हल करने वाली।

 

PunjabKesari

 

फैजा नकवी - वह आपको अनुमान लगाने पर मजबूर कर देगी।

 

PunjabKesari

 

आदिल खन्ना - सफलता की योजना बनाने वाला व्यक्ति।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Chandan


Recommended News

Related News