''ट्रंप को अपनी खुफिया एजैंसी FBI से ज्यादा पुतिन पर भरोसा''

punjabkesari.in Monday, Feb 18, 2019 - 05:57 PM (IST)

वाशिंगटनः अमेरिका की संघीय जांच एजैंसी (FBI) के पूर्व प्रमुख एंड्रयू मैक्काबे ने कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया की अमेरिका तक मारक क्षमता वाली मिसाइलों के संबंध में  FBI के अधिकारियों पर विश्वास करने की बजाय रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का भरोसा किया है। मैक्काबे ने कहा कि ट्रंप को विश्वास नहीं है कि उत्तर कोरिया के पास अमेरिका तक मारक क्षमता वाली मिसाइलें हैं। उन्हें इस बात पर विश्वास इसलिए नहीं है क्योंकि पुतिन ने उन्हें बताया कि उत्तर कोरिया के पास ऐसी मिसाइलें नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि अमेरिकी खुफिया अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी पर ट्रंप ने जवाब दिया, ‘‘मुझे इसकी परवाह नहीं है। मुझे पुतिन पर भरोसा है।’’ मैकाबे ने कहा, ‘‘देश के मामलों में ट्रंप का इस तरह का अविश्वास और उन्हें न समझने की इच्छा ‘बहुत दुखद’ है।’’ गौरतलब है कि ट्रंप और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के बीच जून में सिंगापुर में हुए पहले शिखर सम्मेलन में कोरियाई प्रायद्वीप में निरस्त्रीकरण पर सहमति बनी थी। दोनों नेताओं के बीच दूसरा समेलन 27-28 फरवरी को वियतनाम की राजधानी हनोई में प्रस्तावित है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News