बहन के फ्रीजर से मिली 18 साल से लापता लड़की की लाश

punjabkesari.in Monday, Feb 18, 2019 - 04:52 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः  क्रोएशिया से एक चौंकाने और दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां पिछले 18 साल से रहस्यमयी रूप से लापता छात्रा की लाश उसके बहन के फ्रीजर से बरामद हुई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उत्तरी क्रोएशिया के माला सुबोटिका के एक घर से छात्रा के शव को बरामद किया गया है।

यह घर लापता छात्रा जैस्मिना डॉमिनिक की बहन का है। जैस्मिना डॉमिनिक वर्ष 2000 में जब लापता हुई थी तो उसकी उम्र 23 वर्ष थी और ज़गरेब में पढ़ रही थी। हैरानी की बात यह भी है उसके परिवार ने लापता होने 5 साल बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। इस मामले में शनिवार की देर शाम एक 45 वर्षीय महिला को जांच के सिलसिले में माला सुबोटिका से गिरफ्तार किया गया।

क्षेत्रीय पुलिस प्रवक्ता नेनाद रिसाक ने बताया कि फ्रीज़र में पाया गया शरीर 1977 में जन्मी एक महिला का है,जिसके गायब होने की सूचना 16 अगस्त 2005 को दी गई थी। हालांकि पुलिस ने गिरफ्तार की गई महिला के बारे में जानकारी देने से इंकार किया है। लेकिन स्थानीय मीडिया का कहना है कि यह मृतक छात्रा की बहन है। वेबसाइट eMedjimurje ने बताया कि शव एक घर में पाया गया, जहां मृतका की बहन अपने पति और तीन बच्चों के साथ रहती थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News