शहीद जवान विजय कुमार मौर्य के घर पहुंचे सूफी गायक कैलाश खेर, दी 10 लाख की मदद

punjabkesari.in Monday, Feb 18, 2019 - 12:35 PM (IST)

देवरियाः सूफी गायक कैलाश खेर ने रविवार को देवरिया के शहीद जवान विजय कुमार मौर्य के घर पहुंचकर उनकी पत्नी और पिता को पांच-पांच लाख रुपये के चेक सौंपे। देवरिया महोत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत करने आये। खेर सोमवार दोपहर बाद शहीद विजय कुमार मौर्य के गांव छपिया पहुंचे। उन्होंने शहीद की पत्नी विजयलक्ष्मी और उनके पिता को ढांढस बंधाया और चेक सौंपे। उन्होंने शहीद के चित्र पर माल्यार्पण भी किया।

पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि देशवासियों की होली-दिवाली सैनिकों के कारण ही होती है। सैनिक बॉर्डर पर रहते हैं तो हम त्योहार मना पाते हैं और चैन से सो पाते हैं। विजय जैसे जांबाजों की शहादत पर हमें नाज है। शहीद के घर पहुंचे कैलाश खेर ने गीतों के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए गीत की पंक्तियां गुनगुनाईं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static