इस शक्तिशाली और चमत्कारी मंत्र के बारे में नहीं जानते होंगे आप

punjabkesari.in Sunday, Feb 17, 2019 - 03:00 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
जैसे कि हम सब जानते है हिंदू धर्म में मंत्रओं आदि का बड़ा महत्व प्रदान है। ज्योतिष की मानें तो ईश्वर की प्राप्ति के लिए केवल कुछ मंत्रों का उच्चारण करना ही काफी माना जाता है। कहते हैं मंत्रोच्चारण सबसे सरल तरीका है जिससे भगवान को पाया जा सकता है। हम में बहुत से लोग ऐसे होंगे जिन्हें अलग-अलग देवी-देवताओं के मंत्र पता होंगे जिनका वे जाप भी करते होंगे। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे मंत्र बताने वाले हैं जिसे ज्योतिष की नज़र में बहुत ही प्रभावशाली और शक्तिशाली माना गया है। मगर इस बात का ध्यान रखना बहुत आवश्यक है कि इन मंत्रों का जाप आदि करते समय जिस विधि का इस्तेमाल किया जाए वो पूरी तरह से ठीक हो। क्योंकि कहा जाता है कि अगर इन मंत्रों के जाप के समय ज़रा सी भी भूल-चूक हो जाए तो इसका उल्टा असर पड़ सकता है। 
PunjabKesari, Mantra, मंत्र, Powerful and Magical Mantra
आज तक आप ने ऐसे मंत्रों के बारे में सुना होगा या जाप किया होगा जिनका जाप केवल भगवान को प्रसन्न करने के लिए या अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए किया जाता है। लेकिन हम आज आपको ऐसे मंत्र के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके आप अपनी मौत का समय जान सकते हैं। जी हां, हम जानते हैं आपको सुनने में थोड़ी अजीब लगेगा, लेकिन शास्त्रओं में एक ऐसे मंत्र का ज़िक्र मिलता है जिस मंत्र का जाप अगर चंद्र ग्रह्ण या सूर्य ग्रहण की रात्रि में 108 की संख्या में किया जाए तो व्यक्ति को अपनी बाकी बची आयु पता चल सकती है। मतलब ये है कि आपको अपनी मौत का समय पता चल सकता है। इसकी सत्यता जानने के नारायण सूक्तम् पड़ सकते हैं उसमें इस मंत्र का उल्लेख है, जो इस प्रकार है:

“ॐ ऋतं सत्यं परं ब्रह्म पुरुषं कृष्ण पिङ्गलम।
ऊर्ध्वरेतं विरूपाक्षं विश्वरूपाय वै नमो नमः॥”

PunjabKesari, Mantra jaap, मंत्र जाप
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इसका फल प्राप्त करने के लिए चंद्र ग्रहण या सूर्य ग्रहण के समय सबसे पहले इसकी एक माला का जाप करें और लगातार तीन रातों तक ऐसा करते रहें।
ना, न चांदी कान में ये metal पहनने से बदल सकती है आपकी पूरी ज़िंदगी (VIDEO)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News