संगमरमर से बने ताजमहल की अर्जेंटीना के राष्ट्रपति ने की प्रशंसा, पत्नी के साथ करवाया फोटो सेशन

punjabkesari.in Sunday, Feb 17, 2019 - 01:55 PM (IST)

आगराः अर्जेंटीना के राष्ट्रपति मैरिसियो मैक्री रविवार को अपनी पत्नी जुलिआना अवाड़ा के साथ आगरा के ताजमहल की खूबसूरती का दीदार करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कई बार सफेद संगमरमर से बने ताजमहल की जमकर प्रशंसा की।

PunjabKesariकड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच राष्ट्रपति मैरिसियो मैक्री होटल से सुबह करीब साढ़े सात बजे ताजमहल पहुंचे। यहां उन्होंने करीब 1 घंटे का समय व्यतीत किया। मैरिसियो मैक्री के दौरे के मद्देनजर आम पर्यटकों के लिए ताज 2 घंटे के लिए बंद कर दिया गया था। इस दौरान मैक्री ने पत्नी के साथ फोटो सेशन भी करवाया। इसके बाद उन्होंने ताजमहल के इतिहास के बारे में गाइड से जानकारी ली। ताज का दीदार करने के बाद वह वापस खेरिया हवाई अड्डा पहुंचे, जहां से वह दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

PunjabKesariविदेश मंत्रालय के मुताबिक, अर्जेंटीना के राष्ट्रपति मैक्री 17 से 19 फरवरी तक भारत की यात्रा पर रहेंगे। उनकी यात्रा दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की 70वीं वर्षगांठ के मौके पर हो रही है। अर्जेंटीना के राष्ट्रपति की यात्रा से दोनों देशों को अपने द्विपक्षीय संबंधों की प्रगति की समीक्षा करने और सहयोग के नए आयामों की तलाश करने का मौका मिलेगा। 18 फरवरी को राष्ट्रपति मैक्री मोदी के साथ शिष्टमंडल स्तर की वार्ता करेंगे। साथ में उनके अन्य आधिकारिक कार्यक्रम हैं। वह 19 फरवरी को मुम्बई जाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepika Rajput

Recommended News

Related News

static