शोधः महिलाओं का मस्तिष्क होता है पुरुषों से ज्यादा जवान और सक्रिय

punjabkesari.in Saturday, Feb 16, 2019 - 03:55 PM (IST)

 

सिडनीः आज तक दुनिया में एक सवाल हमेशा उठता रहा है कि महिलाओं और पुरुषों में किसका दिमाग अधिक सक्रिय होता है, और इसका जवाब लंबे समय से एक अनसुलझी पहेली था। लेकिन अब शोधकर्ताओं ने इसका जवाब तलाशने का दावा किया है। 20 से 82 साल की उम्र के 205 लोगों पर हुए शोध के आधार पर वैज्ञानिकों ने पाया कि महिलाओं का दिमाग उनके हम उम्र पुरुषों की तुलना में ज्यादा सक्रिय होता है और उनकी याददाश्त बेहतर होती है। शोध के दौरान वैज्ञानिकों ने अध्ययन में शामिल प्रतिभागियों के मस्तिष्क की गतिविधियों को देखा।

इसमें दिखा कि महिलाओं का मस्तिष्क उसके हम उम्र पुरुष की तुलना में अधिक जवान था। शोधकर्ताओं के मुताबिक मस्तिष्क के जवान दिखने का मतलब अच्छी याददाश्त, सोचने-समझने की बेहतर शक्ति और ज्यादा सक्रिय दिमाग कहा जा सकता है। कई लोगों में दिमागी उम्र का अंतर तीन साल से भी अधिक था। अमेरिका की वाशिंगटन यूनिवर्सिटी में स्कूल ऑफ मेडिसिन के अनुसार महिलाओं का मेटाबॉलिज्म पुरुषों से बेहतर होता है और उनके दिमाग में ग्लूकोज का इस्तेमाल और रक्त प्रवाह ज्यादा बेहतर तरीके से होता है, इसीलिए उनका दिमाग पुरुषों के ज्यादा स्वस्थ व सक्रिय होता है। वैज्ञानिक बढ़ती उम्र के साथ इंसान के मेटाबॉलिज्म में बदलाव के बारे में जानना चाहते थे।

वाशिंगटन यूनिवर्सिटी के रेडियोलॉजिस्ट डॉ. मनु गोयल के मुताबिक, शोध में शामिल लोगों को नींद की दवा देकर पोजीट्रॉन एमिशन टोमोग्राफी मशीन के स्कैनर के अंदर तीन घंटे तक सुलाया गया। इस मशीन का इस्तेमाल मेटाबॉलिस्टम को नापने के लिए किया जाता है। स्कैन के बाद मिले डाटा का एक कंप्यूटर के जरिए अध्ययन किया गया। शोध में वैज्ञानिकों ने पाया कि उम्र बढ़ने के साथ लोगों के दिमाग में मेटाबॉलिज्म स्तर बदलने लगता है, जिससे दिमाग ग्लूकोज व ऑक्सीजन का इस्तेमाल करना कम कर देता है। जिस वजह से इंसान की याददाश्त कमजोर होने लगती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News