Video: पति की रंगरलियों का किया विरोध तो पत्नी को बेरहमी से पीटा, मामला दर्ज

2/16/2019 3:44:50 PM

आगर: जिले के नलखेडा मे पत्नी ने पति को एक महिला के साथ बंद कमरे मे रंग रलिया मनाते हुए पकड़ लिया। जब उसने पति की इस बात का विरोध किया तो उसके पति, जेठ व उपस्थित महिला के उसके साथ मारपीट की। मारपीट की शिकायत महिला ने पुलिस थाना नलखेड़ा में दी। जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता के पति, जेठ व महिला पर मामला दर्ज कर लिया है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, भारती योगी पति कुणाल योगी से पारिवारिक लड़ाई होने के बाद अपने मायके शाजापुर जिले के सलसलाई चली गई थी। वह वहां से अपनी भाभी सहित अपने छह और आठ साल के बच्चों को मिलने के लिए शुक्रवार सुबह नलखेडा आ गई। जब वह घर पंहुची तो उसकी आंखे फटी की फटी रह गई। उसका पति किसी दूसरी औरत के साथ बंद कमरे में सो रहा था। जब उसने उस औरत के बारे में जानना चाहा और उसका विरोध किया तो उसका पति भड़क उठा। दोनों में विवाद बढ़ गया और पति तथा जेठ ने उसके साथ मारपीट करनी शुरु कर दी।

PunjabKesari

भारती योगी को उसकी जेठानी आशा योगी तथा भाभी शिवानी ने पति से बड़ी मुश्किल से बचाया। पत्नी भारती योगी ने जैसे-तैसे थाने पंहुचकर पति, जेठ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।थाने में उसने बताया कि वह पति कुणाल की शराब की आदत से शादी के बाद से परेशान है। पति की इस आदत से कई बार दोनों मे विवाद होता आया है। शुक्रवार को दूसरी औरत का विरोध किया तो उसके पति, जेठ ने उसके साथ मारपीट की।

PunjabKesari

थाना प्रभारी इंचार्ज एसआई संजयसिंह राजपूत ने बताया कि महिला भारती योगी की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने कुणाल योगी, रुपेश योगी, महिला रानी विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ASHISH KUMAR

Recommended News

Related News