पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुआ हिमाचल का लाल, पैतृक गांव में किया अंतिम संस्कार

punjabkesari.in Saturday, Feb 16, 2019 - 03:19 PM (IST)

कांगड़ा(जिनेश) : जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए तिलक राज का अंतिम संस्कार शनिवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव में किया गया। इस अवसर पर हजारों लोगों ने नम आंखों से शहीद को अंतिम विदाई दी। भारत माता की जय और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगे। इसके साथ ही आतंकी संगठनों और पाकिस्तान के खिलाफ लोगों में रोष देखने को मिला। शहीद के अंतिम संस्कार में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, सांसद शांता कुमार, खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर, नूरपुर के विधायक राकेश पठानिया, ज्वाली के विधायक अर्जुन ठाकुर, डीसी कांगड़ा संदीप कुमार, एसपी कांगड़ा संतोष पटियाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

PunjabKesari
 

अप्रैल, 2007 में सी.आर.पी.एफ. में भर्ती हुए थे तिलक राज

शहीद तिलक राज पुत्र लायक राम मूल रूप से शाहपुर के धारकंडी की रुलेहड़ पंचायत के बतूनी गांव से थे और कुछ साल पहले ही धारकलां शिफ्ट हुए थे। 2 मई, 1988 को जन्मे तिलक राज अप्रैल, 2007 को केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (सी.आर.पी.एफ.) में भर्ती हुए थे।

4 दिन पहले ही घर से लौटे थे ड्यूटी पर

शहीद तिलक राज 4 दिन पहले 11 फरवरी को ही घर से छुट्टी काट कर गए थे। अहम बात यह है कि तिलक राज की पत्नी ने 22 दिन पहले ही बेटे को जन्म दिया है, जिसके चलते ही वह घर आए थे। उनका एक 2 साल का बेटा है।
 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News