कांग्रेस की बढ़ती मुश्किलें, नेत्री करुणा शर्मा ने सपाक्स का थामा हाथ

2/16/2019 2:51:42 PM

भोपाल: कांग्रेस सरकार से नाराज चल रही नेत्री करुणा शर्मा ने कांग्रेस छोड़कर सपाक्स का दामन थाम लिया है। उन्होंने हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ एवं प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया  को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा भेज दिया था। इसके बाद उन्हें सपाक्स में प्रदेश मीडिया प्रभारी का दायित्व मिल गया।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, लंबे समय से कांग्रेस में सक्रिय रही करुणा शर्मा ने पार्टी नेताओं को लिखे पत्र में सरकार आने के बाद पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को दरकिनार करने के आरोप लगाए हैं। साथ ही कहा कि कांग्रेस अब पहले जैसी नहीं रही है। उन्होंने कहा कि परिवार से ज्यादा उन्होंने कांग्रेस को समय दिया थआ लेकिन पार्टी ने उनके साथ सौतेला व्यवहार किया है।

PunjabKesari

दरअसल, करुणा शर्मा लम्बे समय से कांग्रेस से जुडी रही। वह महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व प्रदेश कार्यालय प्रभारी रह चुकी हैं। शर्मा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लिखे पत्र में आरोप लगाया है कि उन्हें बिना बताये सगठन की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया है। जबकि उन्होंने दिन रात पार्टी के लिए काम किया और उनके लिए हमेशा परिवार से अधिक संगठन प्राथमिकता रहा।  कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को लिखे पत्र में उन्होंने कहा है पिता स्व पं रामनयन पुरोहितजी ने कांग्रेस की सेवा में अपना समस्त जीवन दिया, 2009 में उन्होंने कांग्रेस को समर्पित किया, कई बार परिवार की जगह पार्टी को वरीयता देते हुए सूर्योदय के पूर्व से लेकर देर रात तक पार्टी के लिए काम किया।  लेकिन कांग्रेस की सरकार आने के बाद बिना कोई कारण बताए उन्हें संगठन की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया। उन्होंने इसकी जानकारी ईमेल और व्हाट्सअप पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से लेकर प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया समेत सभी बड़े नेताओं को दी।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ASHISH KUMAR

Recommended News

Related News