न्यूयॉर्क: मकान में आग से पिता व 4 बेटियों की मौत

punjabkesari.in Saturday, Feb 16, 2019 - 02:04 PM (IST)

न्यूयॉर्कः अमेरिका के उत्तरी न्यूयॉर्क में शुक्रवार को एक मकान में आग लगने से 5 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक व्यक्ति और उसकी चार बेटियां शामिल हैं। बेटियों की उम्र 4 से 14 साल के बीच बताई जा रही है।

जांचकर्ताओं के मुताबिक घटना बृहस्पतिवार देर रात करीब डेढ़ बजे मकान के रसोई में आग लगने से हुई। मृतकों की पहचान एरन बोडा और उनकी बेटियों स्काईलर, एरिन, एलेक्सा और मेरिसा के रूप में हुई है। मृतक व्यक्ति की पांचवी बेटी आग लगने के बाद पड़ोसी के घर की ओर भाग गई थी। उसेे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News