अमेरिका में गोलीबारी से 6 लोगों की मौत, हमलावर भी ढेर

punjabkesari.in Saturday, Feb 16, 2019 - 12:08 PM (IST)

लॉसएंजलिसः अमेरिका के शिकागो में बाहरी सीमा पर औद्योगिक क्षेत्र में एक बंदूकधारी ने गोली मारकर 6 लोगों की हत्या कर दी जबकि कई अन्य पुलिस अधिकारी घायल हो गए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हमलावर भी मारा गया है। गोलीबारी इलिनॉय के अरोरा स्थित एक बड़ी विनिर्माण इकाई में दोपहर करीब एक बजकर 28 मिनट पर हुई।

माना जा रहा है हमलावर एक कर्मचारी था, जिसकी पहचान 45 वर्षीय गैरी मार्टिन के तौर पर हुई है।अरोरा पुलिस प्रमुख क्रिस्टन जिमन ने बताया कि5  पुलिस अधिकारियों को गोली लगी थी। दो को हवाई मार्ग से शिकागो के ट्रामा सेंटर ले जाया गया। जिमन ने पांच लोगों के मरने की पुष्टि करते हुए एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "अधिकारियों को गोली लगने से घायल हुए अन्य लोग परिसर के भीतर मिले।"

पुलिस ने अधिकारियों की हालत या पीड़ितों पहचान के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है। पुलिस ने बताया कि उन्हें गोलीबारी के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। लेकिन चश्मदीदों ने स्थानीय मीडिया को बताया कि बंदूकधारी एक असंतुष्ट कर्मचारी था। व्हाइट हाउस ने बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News