रोहतांग टनल के नॉर्थ पोर्टल में गिरा हिमखंड, निर्माण कार्य प्रभावित

punjabkesari.in Friday, Feb 15, 2019 - 08:58 PM (IST)

मनाली: रोहतांग सुरंग के नॉर्थ पोर्टल में हिमखंड गिरने से सुरंग का छोर लगभग बंद हो गया है। हालांकि जानी नुक्सान नहीं हुआ है लेकिन लगातार गिर रहे हिमखंड से लाहौल घाटी में खौफ का माहौल है। लाहौल के सिस्सू सहित समस्त चन्द्रा वैली में हिमखंड गिरने के मामले बढ़ गए हैं। सिस्सू पंचायत प्रधान सुमन ने बताया कि हिमखंड गिरने से कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है लेकिन लगातार गिर रहे हिमखंडों से लोगों की चिंता बढ़ गई है। दूसरी ओर लगातार हो रही बर्फबारी से रोहतांग सुरंग के चल रहे निर्माण कार्य की गति भी धीमी हो गई है।

बर्फबारी ने प्रभावित किया सुरंग का कार्य

बी.आर.ओ. ने सर्दियों में भी रोहतांग सुरंग का निर्माण कार्य जारी रखा है। दोनों छोर जुडऩे के बाद काम युद्धस्तर पर चल रहा है लेकिन खराब मौसम काम में बाधा पहुंचा रहा है। लाहौल की ओर साऊथ पोर्टल में काम की गति सर्दियां शुरू होते ही धीमी हो गई थी लेकिन मनाली की ओर बी.आर.ओ. ने काम जारी रखा है। शुक्रवार को लगातार हो रही बर्फबारी ने रोहतांग सुरंग का कार्य प्रभावित किया है।

हालात सामान्य होने तक घरों से बाहर न निकलें लोग

बी.आर.ओ. रोहतांग सुरंग परियोजना के चीफ  इंजीनियर ब्रिगेडियर एन.एम. चंद्र राणा ने बताया कि सुरंग के नोर्थ पोर्टल में हिमखंड गिरा है। उन्होंने बताया कि लगातार हो रही बर्फबारी से कार्य की गति धीमी जरूर हुई है लेकिन कार्य निरंतर जारी है। लाहौल-स्पीति का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे एस.डी.एम. उदयपुर सुभाष गौतम ने कहा कि घाटी में लगातार बर्फबारी का दौर जारी है। उन्होंने घाटी के समस्त लोगों से आग्रह किया कि वे हालात सामान्य होने तक घरों से बाहर न निकलें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News