गायों के लिए हाईटेक हुई MP सरकार, अब ऐप से रखा जाएगा ध्यान

2/15/2019 3:13:24 PM

भोपाल: मध्यप्रदेश में गायों की देखभाल के लिए सरकार हाई-टेक कदम उठा रही है। कमलनाथ सरकार एक ऐप लॉन्च करने जा रही जिसके जरिए गायों के मालिकों और पशुपालन अधिकारियों को आपस में जोड़ा जाएगा। ऐप की मदद से सरकार अपनी योजनाओं और नीतियों को रियल-टाइम में लागू किए जाते हुए भी देख सकेगी और मॉनिटर कर सकेगी। 


PunjabKesari


ऐप से मिलेगी मवेशियों की जानकारी 
पशुपालन मंत्री लखन सिंह यादव के अनुसार, ऐप में मवेशियों की सेहत के बारे में जानकारियां होंगी। जितने आवारा पशुओं को बचाकर गौशालाओं में लाया गया होगा, उनका आंकड़ा और जानकारी भी होगी। उन्होंने बताया कि एक महीने के अंदर यह ऐप काम करने लगेगा। इससे विभाग में जिम्मेदार लोगों की अनुपस्थिति पर भी नजर रखी जा सकेगी। अभी तक गायों से जुड़े आंकड़ों को वेरिफाई कराने का कोई सिस्टम नहीं था लेकिन ऐप से इसमें मदद मिलेगी। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News