मसखरे नेता हैं राहुल गांधी, कांग्रेस भी उन्हें गंभीरता से नहीं लेती: महेश शर्मा

punjabkesari.in Friday, Feb 15, 2019 - 09:49 AM (IST)

आगरा: ताजमहल के पास हैरिटेज कॉरिडोर पर ताज व्यू गार्डन का लोकार्पण और भारत के मन की बात कार्यक्रम का उद्घाटन करने आए केंद्रीय संस्कृति राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. महेश शर्मा ने आगरा के गणेश बैंक्वेट हॉल में मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी तो मसखरे नेता हैं। उनकी हरकतों का मजाक बनाया जाता है। डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कह चुके हैं कि गले लगने और गले पड़ने का अंतर संसद में ही पता चला। राहुल गांधी को तो कांग्रेस भी गंभीरता से नहीं लेती तभी तो प्रियंका गांधी को मैदान में उतारा है। नरेंद्र मोदी के सामने राहुल गांधी का कद बहुत बौना है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि संवैधानिक सीमा में रहकर राम मंदिर बनाया जाएगा।

सपा-बसपा गठबंधन पर साधा निशाना
सपा और बसपा के गठबंधन के प्रश्न पर डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि यह मौका परस्तों का बेमेल गठबंधन है। मायावती प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रही हैं। उन्होंने मायावती को आगाह किया कि एक और गैस्ट हाऊस कांड हो सकता है। अखिलेश यादव को पहले अपने परिवार को संभालने की नसीहत दी। कहा कि उनके पिता (मुलायम सिंह यादव) तो मोदी के पीएम बनने का काम रहे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री के बयान पर चुटकी लेते हुए कहा कि ‘ना खाता ना बही केजरीवाल कहें वही सही’ लकड़ी की हांडी दिल्ली में एक बार चढ़ गई, अब क्या होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static