दिव्यांग महिला ने देवर व जेठ पर लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

punjabkesari.in Thursday, Feb 14, 2019 - 07:09 PM (IST)

इंदौरा (अजीज): इंदौरा क्षेत्र से सटे फतेहपुर के मंड क्षेत्र के एक गांव की 40 वर्षीय दिव्यांग विवाहिता से कथित रूप से अस्मिता भंग करने, जबरन आभूषण उतार ले जाने का मामला सामने आया है। घटना 11 फरवरी की बताई जा रही है। कथित पीड़िता ने अपने एक देवर व ज्येष्ठ (जेठ) पर उससे अश्लील हरकतें करने, अस्मिता भंग करने व उसके द्वारा पहने आभूषण उतार ले जाने का आरोप लगाया है। इस संदर्भ में पीड़िता ने पुलिस थाना फतेहपुर में प्राथमिकी दर्ज करवाई है, जिसमें उक्त महिला ने आरोप लगाया कि जब उसका पति किसी काम से पंजाब गया था और बच्चे भी घर पर नहीं थे तो इन दोनों आरोपियों ने उक्त वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान वह बड़ी मुश्किल से उनके चंगुल से छुट पाई।

दिव्यांग की श्रेणी में आता है महिला का परिवार

बताया जा रहा है कि महिला के पति व 2 बच्चों सहित सारा परिवार दिव्यांग की श्रेणी में आता है। मामले के संदर्भ में जानकारी देते हुए पुलिस थाना प्रभारी फतेहपुर सुरेश शर्मा ने बताया कि महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। महिला ने अपने आप को 75 प्रतिशत दिव्यांग बताया है। एस.पी. कांगड़ा संतोष पटियाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि फिलहाल पुलिस ने भारतीय दंड विधान की धारा 451, 354, 506, 34 के अंतर्गत मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News