Valentine Day 2019: लव पार्टनर की चाल से जानें, उनके दिल का हाल

punjabkesari.in Wednesday, Feb 13, 2019 - 02:00 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

आजकल वैलेंटाइन वीक चल रहा है। लव पार्टनर इस हफ्ते को खूब एंजॉय कर रहे हैं। क्या आपने कभी सोचा है मेल-फिमेल की कौन सी ऐसी चीज़ें हैं, जिनसे वे एट्रेक्ट होते हैं। आइए आपकी कन्फ्यूजन दूर करें और बताते हैं लड़कों को लड़कियों में क्या अच्छा लगता है। सबसे पहले तो ड्रेसिंग सेंस, उसी से किसी भी लड़की के टेस्ट का पता लगता है। दूसरा चेहरे पर खूबसूरत स्माइल। तीसरा पिंक होंठ, जी हां एक सर्वे में ये बात सामने आई थी की लड़कियों के गुलाबी होठों के लड़के कायल होते हैं। सामुद्रित शास्त्र भी इस बात को मानता है। चौथा नशीले नयन, कभी भी नोटीस करें लड़के लड़कियों की आंखों में डूब कर बात करते हैं। पांचवां रेशमी बाल, जिनको देखकर वे मदहोश हुए बिना नहीं रह पाते। इसके अलावा बॉडी लेंग्वेज, बोलने का स्टाइल आदि चीज़ों पर भी लड़के बहुत ध्यान देते हैं। 

PunjabKesariअब बात करते हैं लड़कों की, उनमें लड़कियों जैसी अदाएं तो नहीं होती लेकिन उनके चलने के अंदाज को देखकर भी आप उनकी फ‌ितरत को जान सकती हैं-

PunjabKesariअपनी ही धुन में जो बिना किसी परवाह के हाथ ह‌िलाते हुए चलते हैं, उनका जीवन कशमकश से भरा होता है वह यह तय नहीं कर पाते क‌ि आखिर उन्हें जीवन में करना क्या है इसलिए उन्हें अच्छे-बुरे समय से गुजरना पड़ता है जिससे वह अक्सर तनाव में रहते हैं। अचानक सिर पर पड़ी ज‌िम्मेदारी से ये घबरा जाते हैं।

PunjabKesariचालाक और संयमी स्वभाव के लोग मुट्ठीयां बंद करके चलते हैं। कोई भी काम करने से पहले ये उस पर गहराई से विचार करते हैं। लोग इनसे सलाह लेना पसंद करते हैं।

PunjabKesariशक्की स्वभाव के लोग अपने हाथ पीछे की ओर करके चलते हैं। घमंड, अभिमान और अविश्वास इनमें कूट-कूट कर भरा होता है।

PunjabKesariसाफ दिल के लोग प्राकृतिक तौर पर हाथ हिलाते हुए चलते हैं। इन पर आंख बंद करके विश्वास किया जा सकता है। स्वभाव से ये बहुत नेक होते हैं, अपनी लाइफ को ये बहुत खुशी से जीते हैं। 

PunjabKesariदोनों हाथों से खर्च करने वाले हमेशा खुले हाथ करके चलते हैं। मौज-मस्ती में ये खूब पैसा बर्बाद करते हैं।

PunjabKesari

तेज और करामाती किस्म के लड़के कोहनी मोड़ कर रखते हैं या कोहनी को मोड़कर चलते हैं। दूसरों को ये अपने सामने छोटा समझते हैं और खुद को सुपीरियर। अपनी बढ़ाई सुनना इन्हें बहुत अच्छा लगता है। इन्हें अपने खुद की कंपनी बहुत पसंद होती है, अध‌िक लोगों के साथ म‌‌िलना-जुलना ये पसंद नहीं करते। 

कुंभ के बारे में कितना जानते हैं आप !


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News