आज का राशिफल- जानें, क्या कहते हैं सोमवार के सितारे

punjabkesari.in Monday, Feb 11, 2019 - 10:21 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

आज 11 फरवरी, सोमवार का दिन है। शुक्ल पक्ष की तिथि षष्ठी दोपहर 03:20 तक रहेगी। इसके बाद शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि का आरंभ हो जाएगा। राहुकाल का समय 8:29 से लेकर 09:51 तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें। मंगलमय कार्य करने के लिए अभीजित मुहूर्त रहेगा 12:14 से 12:57 तक। आज कोई विशेष दिन-त्यौहार तो नहीं है लेकिन चन्द्रमा की शुभता प्राप्त करने का अच्छा अवसर है। यह मन की कल्पनाओं की भांति गतिशील है, अत: वेदों में इसे ‘चंद्रमा मनसो जात:’ कहा है। 

PunjabKesariचंद्रमा वैश्य जाति का चर, सदैव गतिशील मीठी वाणी का अधिपति, सुंदर नेत्र, मुख एवं अंक वाला, शुभ आभा बिखेरने वाला, चंचल स्वभाव वाला, सत्वगुण प्रधान और गौर वर्ण, स्त्री गृह है। यह सिर से उदित होने वाला, समुद्र-जलाशय, वर्षा-ऋतु और वायव्य दिशा का स्वामी, शरीर रुधिर का कारण, लवण रत्न, वार सोम तथा अंक- 2 और 7 का स्वामी है। चंद्रमा के सूर्य, बुध, मित्र, मंगल, बृहस्पति, शुक्र एवं शनि सम हैं, बुध शुभ है। इसका भाग्यांक 2 है।

PunjabKesariचंद्रमा से माता, अंत:करण, मनोभाव, नम्रता, संवेदन शक्ति, रक्तचाप, सुख सम्पदा तथा मानसिक स्थिति का विचार किया जाता है। यह स्वच्छ जल, मोती, चांदी, कृषि सिंचाई, सफेद वस्त्र, नमक, सफेद, पुष्प, चावल, मधु  संग्रह, स्त्री आश्रय से लाभ का सूचक है। चंद्रमा सौभाग्य का मार्गदर्शक, गृहस्थ समाज तथा देशप्रेम का परिचायक, भावनात्मक संबंधों का सूचक, सहानुभूति तथा सुंदरता का प्रतिनिधि, कल्पनाशक्ति तथा हस्त रेखाओं आदि विषयों का प्रतिनिधित्व भी करता है।

PunjabKesariअशुभ चंद्रमा के लिए शिव आराधना करना, मोती रत्न चांदी का धारण करना हितकर होता है। चंद्रमा के शुभ प्रभाव वाला व्यक्ति स्वस्थ मस्तिष्क, भ्रमणशील, विनम्र, उदार हृदय, कोमल शरीर का, सुंदर नेत्र एवं घुंघराले और चमकदार केशों वाला होता है।

आज का राशिफल- जानें, आचार्य कमल नंदलाल से क्या कहते हैं सोमवार के सितारे


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News