Basant Panchami 2019: बन रहा है पंच महायोग, Students उठा सकते हैं फायदा

punjabkesari.in Saturday, Feb 09, 2019 - 04:55 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

माघ महीने की शुक्ल पंचमी को मनाया जाने वाला पर्व वसंत पंचमी विद्या व संगीत की देवी मां सरस्वती को समर्पित है। जब ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना के बाद महसूस किया कि नि:शब्द सृष्टि की रचना का कोई अर्थ नहीं है तो उन्होंने विष्णु जी की आज्ञा लेकर अपने कमंडल से पृथ्वी पर जल छिड़का। जिससे पृथ्वी में कंपन होने लगा। उसी समय एक देवी का प्राकट्य हुआ जिसके एक हाथ में वीणा थी व दूसरा हाथ वर देने की मुद्रा में था। बाकी दोनों हाथों में पुस्तक व माला थी। ब्रह्मा जी ने देवी से वीणा बजाने का अनुरोध किया। वीणा के मधुरनाद से सारे संसार को वाणी की प्राप्ति हुई। पानी की धारा की कलकल, पवन चलने की सर्रसर्र, मनुष्य और जीव-जंतुओं की वाणी तथा प्रकृति में व्याप्त हर कण एक मधुर-नाद से गुंजायमान हो उठा। संगीत उत्पन्न करने के कारण इस देवी को संगीत की देवी भी कहा जाता है। यह देवी बुद्धि और विद्या प्रदाता होने के कारण सरस्वती भी कहलाती हैं। सरस्वती देवी को अच्छे व्यवहार, बुद्धि और ज्ञान के प्रतीक स्वरूप पूजा जाता है। वसंत पंचमी का दिन इन्हें ही समर्पित है।

PunjabKesariवसंत पंचमी इस बार 9 और 10 फरवरी को मनाई जाएगी। दो दिन शुभ पंच महायोग का आगाज़ होगा सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग, रवि योग, साध्य योग और ध्वय योग के संयोग बनेंगे। शास्त्रों के अनुसार इस दिन व्रत रखने का विधान तो नहीं है लेकिन पूजा से पहले भोजन नहीं किया जाता। इस दिन किया गया कोई भी काम शुभ फल तो प्रदान करता ही है साथ में अक्षय पुण्य भी देता है। छात्र इस तरह उठा सकते हैं फायदा-

PunjabKesari

फिजिकल और मेंटल ग्रोथ के लिए पपीते व केले का दान करें।

गुड लक के लिए पीले रंग के कपड़े पहनें।

PunjabKesari

मां सरस्वती का आशीष प्राप्त करने के लिए उन्हें पीले रंग के फूलों की माला का हार पहनाएं और पीले रंग की मिष्ठान खिलाएं।

PunjabKesari

पढ़ाई में मन न लगता हो तो पढ़ने वाले बच्चों के कमरे की उत्तर पूर्व दिशा में मां सरस्वती की फोटो या प्रतिमा लगाएं।

सुबह स्नान के बाद इस मंत्र का जाप करने से मां सरस्वती की कृपा से बल, बुद्धि और विद्या मिलती है। मंत्र- ओम ऐं सरस्वत्यै नम: 

PunjabKesari
 

वसंत पंचमी के दिन अपने अध्यापकों का आशीर्वाद जरूर लेना चाहिए। ऐसा करने से ज्ञान और बुद्धि बढ़ती है।

घर में शुभ लाभ के लिए पीले रंग के फूलों का पौधा लगाएं।

PunjabKesari

कुंभ के बारे में कितना जानते हैं आप !


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News