Be Alert! क्या आप भी लगाती हैं प्राइवेट पार्ट व अंडरआर्म्‍स में Perfume?

punjabkesari.in Thursday, Feb 07, 2019 - 09:23 AM (IST)

परफ्यूम लगाना आजकल हर किसी की जरूरत बन गया है। इसे ज्यादा देर तक टिकाने के लिए लोग कलाई, कान, गला या अंडरआर्म्‍स में परफ्यूम लगाते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं इससे आपको नुकसान भी हो सकता है। जी हां, शरीर के कुछ हिस्सों पर परफ्यूम लगाना नुकसानदायक हो सकता है। चलिए आपको बताते हैं शरीर के किन हिस्सों पर परफ्यूम का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

 

शरीर के इन हिस्सों पर ना करें इस्तेमाल
अंडरआर्म्‍स

अंडरआर्म में कभी भी सीधे परफ्यूम नहीं लगाना चाहिए। यहां कि स्किन बहुत सेंसटिव होती है, जो परफ्यूम लगाने से काली पड़ सकती है। साथ ही इससे रैशेज, खुजली व जलन भी हो सकती है।

PunjabKesari, Perfume Side Effect Image

प्राइवेट पार्ट के आसपास

अक्सर लड़कियां जब शॉट्स या लेग-रिवीलिंग ड्रेस पहनती हैं तो जांघों के आसपास परफ्यूम लगाती है। मगर ऐसा करना बिल्कुल गलत है। प्राइवेट पार्ट के आसपास परफ्यूम छिड़कने से बीच में रैशेज, खुजली और जलन की समस्‍या हो सकती हैं।

 

हाथ पर लगाकर रगड़े नहीं

परफ्यूम की फ्रेगरेंस को ज्यादा देर तक बनाए रखने के लिए लोग अक्सर उसे हाथ पर लगाकर रगड़ते हैं जबकि यह गलत है। इससे कभी भी परफ्यूम की खुशबू बढ़ती नहीं है बल्कि घट जाती है। इसकी बजाए आप कलाई पर परफ्यूम लगाकर उसे वैसे ही छोड़ दें। इससे खुशबू लंबे समय तक टिकी रहती है।

 

बालों में लगाने से पहले रखें ध्‍यान

कुछ लोगों की आदत होती है कि वो परफ्यूम लगाते हैं लेकिन आपकी ये आदत खतरनाक साबित हो सकती है। दरअसल, परफ्यूम में अल्‍कोहल होता है, जो बालों को ना सिर्फ ड्राई बनाता है बल्कि ये हेयरफॉल का कारण भी बनता है।

PunjabKesari, Perfume Side Effect Image

कानों के पीछे

महिलाएं अक्सर कान के पीछे परफ्यूम लगाना पसंद करती है लेकिन यह हिस्‍सा बहुत सेंसेटिव व ड्राई होता है और ऑयली जगहों पर परफ्यूम ज्‍यादा देर तक टिकता है। ऐसे में परफ्यूम में मौजूद केमिकल व अल्‍कोहल स्किन को ज्‍यादा ड्राई बना सकती है। अगर आप वहां परफ्यूम लगाना ही चाती हैं तो इससे पहले मॉइश्‍चराइजर अप्लाई करें।

 

नहाने के तुरंत बाद

नहाने के तुरंत बाद भी परफ्यूम नहीं लगाना चाहिए। स्नान करने के बाद शरीर को अच्छी तरह साफ करें और फिर कम से कम 5-10 मिनट बाद परफ्यूम लगाएं। इससे उसकी खुशबू लंबे समय तक बनी रहेगी।

 

कपड़ों और ज्यूलरी पर लगाने से बचें

लड़कियां परफ्यूम को कपड़ों या फिर ज्यूलरी पहने के बाद ही लगाती है लेकिन इससे आपकी ज्यूलरी व कपड़े खराब हो सकते है। इतना ही नहीं इससे परफ्यूम की खुशबू भी ज्यादा समय तक नहीं रहती।

PunjabKesari, Perfume Side Effect Image


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static