ज्योतिषियों का आकलन: 2019 की चुनावी जंग आसान नहीं होगी

punjabkesari.in Tuesday, Feb 05, 2019 - 04:41 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)


जालंधर (धवन): देश में लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। राजनीतिक दलों ने अपने-अपने स्तर पर चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं। अप्रैल/मई महीने में लोकसभा के होने वाले आम चुनावों में भाजपा या कांग्रेस में से किसके हाथ बाजी लगेगी यह तो चुनावी नतीजे आने के बाद ही पता चलेगा परन्तु ज्योतिषियों ने अपने-अपने स्तर पर कांग्रेस व भाजपा की कुंडलियों का विश्लेण करना शुरू कर दिया है। 

PunjabKesari

भाजपा को सूर्य ने दी सत्ता, कमजोर चंद्रमा पैदा करने लगा मुश्किलें
पार्लियामैंटेरियन पत्रिका के नववर्ष विशेषांक में दिल्ली के प्रमुख ज्योतिषी डा. अजय भांबी ने भाजपा की कुंडली के बारे में लिखा है कि भाजपा की स्थापना के समय मिथुन लग्र उदय हुआ था तथा उसका स्वामी बुध नौवें घर में केतू के साथ विराजमान है जबकि तीसरे घर में 4 प्रमुख ग्रह बृहस्पति, शनि, मंगल व राहू विराजमान हैं। ये सभी ग्रह लग्र के स्वामी बुध के साथ संबंध बनाए हुए हैं, इसीलिए 1980 में पार्टी की स्थापना के बाद भाजपा ने कई बार केंद्र में अपनी सरकारें भी बनाई। भाजपा को सूर्य की महादशा अप्रैल 2012 से अप्रैल 2018 के मध्य चली। इस समयावधि के दौरान भाजपा न केवल केंद्र में सत्ता में आई बल्कि कई राज्यों में भी उसने अपनी सरकारें बनाई।

PunjabKesariडा. अजय भांबी ने कहा कि चंद्रमा की महादशा का समय भाजपा को अप्रैल 2018 से अप्रैल 2028 तक चलेगा। अप्रैल 2018 से फरवरी 2019 तक चंद्रमा महादशा में चंद्रमा की अंतर्दशा चल रही है। चंद्रमा छठे घर में नीच राशि में पड़ा हुआ है। कुंडली में चंद्रमा कमजोर है, जिसका असर पिछले 8 महीनों में दिखाई दिया है। लोकसभा चुनाव के समय चंद्रमा महादशा में मंगल की अंतर्दशा चलनी है। मंगल तीसरे घर में है तथा उसकी चंद्रमा पर दृष्टि पड़ रही है। मिथुन लग्र के लिए चंद्रमा योगकारक ग्रह नहीं है, इसलिए भाजपा को अगले महीनों में अपने फैसलों व चयन को लेकर काफी सावधानी बरतनी होगी। अन्यथा उसे नुक्सान भी उठाना पड़ सकता है। 

PunjabKesariशुक्र रहेगा कांग्रेस के लिए लाभदायक
डा. अजय भांबी ने कहा कि कांग्रेस की स्थापना 2 जनवरी 1978 को सुबह 9 बजे दिल्ली में हुई। कांग्रेस की कुंडली में बृहस्पति महादशा में शुक्र की अंतर्दशा अक्तूबर 2020 तक चलेगी। बृहस्पति छठे घर में है जबकि शुक्र 12वें घर में सूर्य, बृहस्पति के साथ विपरीत राजयोग बना रहा है, जोकि अच्छा माना गया है। मकर लग्र के लिए शुक्र वैसे भी एक योगकारक ग्रह माना जाता है, इसलिए शुक्र का समय कांग्रेस के लिए लाभदायक रहने वाला है। लोकसभा चुनाव के समय भी कांग्रेस को शुक्र की अंतर्दशा चलनी है, इसलिए चुनाव के बाद कांग्रेस एक बड़ी ताकत बन कर उभर कर सामने आएगी तथा देश में लोगों के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

PunjabKesariइसी तरह से देश के एक अन्य प्रमुख ज्योतिषी संजय चौधरी ने कांग्रेस की स्थापना के लिए 2 जनवरी 1978 को दोपहर 12.01 बजे का समय लेकर कुंडली बनाई है। उन्होंने कहा कि मार्च 2019 तक कांग्रेस नई रणनीति के साथ आक्रामक रुख लेते हुए आगे आएगी। पार्टी आम चुनाव से पहले कई प्रकार के गठजोड़ करेगी। आगामी चुनावों में कांग्रेस का प्रदर्शन उम्मीद से कहीं बेहतर रहेगा। भाजपा के बारे में उन्होंने लिखा है कि केंद्र की राजग सरकार को आम चुनाव से पहले कई और सहयोगी अलविदा कह सकते हैं तथा केंद्र में सत्ताधारी गठबंधन को आम चुनाव से पहले कई प्रकार के झटके लग सकते हैं। पार्टी के कुछ वरिष्ठ सदस्य स्वास्थ्य कारणों से संन्यास ले सकते हैं। पार्टी के संगठन में कई प्रकार के उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे।

PunjabKesari

29 मार्च 2019 से राहुल गांधी का कद बढऩा शुरू होगा
देश के एक अन्य प्रमुख ज्योतिषी इंद्रजीत साहनी ने कहा है कि 29 मार्च 2019 से राहू महादशा का असर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर देखने को मिलेगा। राहू शनि को इंगित कर रहा है, इसलिए देश की राजनीति में राहुल गांधी का एक अहम स्थान हो जाएगा। राहू धीरे-धीरे राहुल को राजनीति के शिखर पर लाएगा। 4 मई 2024 को राहुल को राहू महादशा में शनि की अंतर्दशा चलेगी। इस समय राहुल को 2 महिला सहयोगी नेताओं का सहयोग मिलेगा। 

कुंभ के बारे में कितना जानते हैं आप !


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News