साप्ताहिक राशिफल- मेष से लेकर मीन तक जानें कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

punjabkesari.in Sunday, Feb 03, 2019 - 10:22 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा(video)
मेष-
मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। घरेलू सुख-सुविधाओं पर मोटा खर्च होने वाला है। जरूरी कागजात को संभाल कर रखें। स्टूडेंट्स टेंशन में रह सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मिलने का योग है, जो आपके सप्ताह को खास बनाएगा। किसी की बुराई न करें। काम अधूरे न छोड़ें, जिस काम को हाथ में लें उसे पूरा करें। कोशिशों का फल तुरंत मिलेगा। गुस्से को नियंत्रण में रखें और सोच-समझकर व्यवहार करें, आपके जीवन में कोई बड़ा बदलाव होने वाला है।

लव लाइफ- लव लाइफ में विरोधी दरार डालने की कोशिश करेंगे। रोमांस में नया मोड़ आएगा। जीवनसाथी से खूब प्यार मिलेगा।

जॉब- ऑफिस में खास सम्मान मिलेगा। जिससे रुतबा बढ़ेगा।

बिज़नेस - शेयर मार्केट में संभलकर निवेश करें। 

संपत्ति - अधिक पैसा कमाने के चक्कर में गलत रास्ता न अपनाएं। ये शॉर्टकट आपके जीवन के साथ खिलवाड़ कर सकता है।

फैमिली - परिवार का पूरा सपोर्ट मिलेगा लेकिन कुछ मामलों में बड़े लोगों से अनबन होने की संभावना है।

हेल्थ -  खान-पान में सावधानी रखें।

संपत्ति - इस हफ्ते किसी प्रॉपर्टी को बेचने का मन बन सकता है।

उपाय - नशा न करें। प्रतिदिन सुबह और शाम घर में दिया जलाएं।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 4

शुभ दिन- सोमवार

शुभ दिशा- ईशान 

वृष- ये हफ्ता मिला-जुला रहेगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी लेकिन उस पर भरोसा न करें। किसी से बहस भी हो सकती है, जिसका भारी खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है। अपनी वाणी पर संयम रखना आपके लिेए सही रहेगा। दुश्मन आपके बनते कामों को बिगाड़ सकते हैं इसलिए थोड़ा सतर्क रहें।
किसी के काम में दखल न दें।

लव लाइफ- इस हफ्ते ईगो के कारण पार्टनर से मतभेद हो सकते हैं। ब्रेकअप तक की नौबत आ सकती है। प्यार में सफल होने के लिए कड़ा संर्घष करना होगा।  नए लव रिलेशन भी बन सकते हैं। हमसफर के लिए उनका मनपसंद गिफ्ट खरीदें। इससे नीरस हो रही मैरिड लाइफ में फिर से खुशी और मिठास कायम होगी।

जॉब- बेरोजगारों को रोजगार मिलने की संभावना है।

बिज़नेस - बिजनेस में नए पार्टनर भी बन सकते हैं।

फैमिली - परिवार के साथ सुखद समय बिताएंगे। बच्चों से कोई बड़ी खुशी मिलेगी।

हेल्थ - नींद की कमी से समस्या हो सकती है। जो स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगी। 

संपत्ति - लंबे समय से अटके हुए काम इस हफ्ते हल हो जाएंगे परिणाम आपके पक्ष में होंगे। 

उपाय - महिलाओं को पूरा सम्मान दें। हर रोज़ शाम को हनुमान चालीसा पढ़ें।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 6

शुभ दिन- रविवार

शुभ दिशा- नैऋत्य

मिथुन- इस हफ्ते आप बहुत इमोशनल रहेंगे, जो भी निर्णय लें सोच-समझ कर लें। भावनाओं में बहकर भविष्य के साथ खिलवाड़ न करें। मन मुताबिक सब कुछ न होने पर आप में से कुछ का चिड़चिड़ा व्यवहार हो सकता है। सप्ताह के अंत में मोटा खर्च हो सकता है। पहाड़ी इलाकों की यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बनेगा। अपने लक्ष्यों और महत्वाकांक्षाओं को लेकर गतिशील रहें।

लव लाइफ- प्रेम को बढ़ावा देने के लिए अनुकूल समय है। मनपसंद जीवनसाथी के साथ रिश्ता भी तय हो सकता है। मैरिड लाइफ में समझदारी से काम लें। छोटी सी गलतफहमी रिश्ते में खट्टास पैदा कर सकती है।

संपत्ति- लेन-देन के काम गुप्त रुप से करें। शत्रु बनता काम बिगाड़ सकते हैं, अत: सावधान रहें। 

जॉब- नौकरी से जुड़ी कोई बात आपको बहुत खुशी देगी। बेरोजगार लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

बिज़नेस - धन लाभ होगा।

फैमिली - पारिवारिक सदस्यों का व्यवहार कुछ बदला-बदला रहेगा। 

हेल्थ - अपनी और अपनों की सेहत का ध्यान रखें।

उपाय -  नकारात्मक न तो सोचें और न बोलें। खाना खाने से पहले भोजन को अग्नि देव को समर्पित करें। संभव न हो तो गाय माता या पक्षियों के लिए निकालें।

शुभ रंग- सफ़ेद

शुभ अंक- 6

शुभ दिन- मंगलवार

शुभ दिशा- वायव्य

कर्क- सारा सप्ताह थकान व बैचेनी भरा रहेगा। मित्रों व सहयोगियों के आर्थिक सपोर्ट से अटके हुए काम पूरे होंगे। कामकाज में मन नहीं लगेगा। शॉपिंग पर जाने से मूड में थोड़ा बदलाव आएगा। घर में पड़े खराब इलैक्ट्रैनिक्स के सामान को जल्द ठीक करा लें। किसी जरूरी काम की वजह से ट्रैवल करना पड़ सकता है। जो तन और मन को शांति देगा।

लव लाइफ- लव पार्टनर के साथ रिश्ते को बनाए रखना चाहते हैं तो झुकना सिखें, उत्तेजित न हों संयम से काम लें। अनैतिक संबंधों की तरफ झुकाव आपकी मैरिड लाइफ को तबाह कर सकता है।

संपत्ति -  किसी दूसरे के सहयोग से रुका हुआ धन वापिस मिलेगा।

जॉब- ऑफिस का माहौल अनुकूल बना रहेगा और आप इसका भरपूर फायदा उठा पाएंगे।

बिज़नेस - बड़े सौदे का ऑफर आ सकता है, जल्दबाजी में फैसला न लें।

फैमिली - रिश्तों को समेट कर रखने की अवश्यता है। परिवार की तरफ खास ध्यान दें। 

हेल्थ - सेहत को लेकर परेशानी रह सकती है।

उपाय - घर में और वर्क प्लेस पर सुबह-शाम गुग्गुल-कर्पूर की बनी धूप जलाएं। संभव न हो तो तेरस, चौदस, अमावस्या और पूर्णिमा को सुबह-शाम धूप अवश्य दिखाएं। 

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 3

शुभ दिन- शुक्रवार

शुभ दिशा- आग्नेय

सिंह- इस सप्ताह जिससे भी मिलेंगे वह व्यक्ति आपसे प्रभावित होगा। जीवन में सुखद और पॉजिटिव बदलाव आ सकता है। किसी बात को लेकर मन में दुविधा रहेगी, लेकिन जल्द ही आपकी प्रॉबल्म सॉल्व भी हो जायेगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। कोई अच्छी खबर मिलेगी। खर्चे बढ़ने की प्रबल सम्भावनाएं हैं, चादर देखकर पैर पसारें।

लव लाइफ- लव पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे। जिससे एक-दूसरे को जानने के कई मौके मिलेंगे और नजदीकियां बढ़ेंगी। समय निकालकर हमसफर के साथ लंबी छुट्टी पर जाने का प्रोग्राम बनाएं। पति-पत्नी के रिश्तों में ताजगी आएगी और वो पहले से भी अधिक स्ट्रांग बनेगा।

संपत्ति - क्रेडिट रेटिंग में सुधार होगा। लेन-देन के मामले में बड़ों से सलाह करने के बाद कोई फैसला लें।

जॉब- मेहनत रंग लाएगी, ड्रीम प्रोजेक्ट मिलेगा।

बिज़नेस - ये हफ्ता भाग्यशाली रहेगा। नये प्रपोजल मिलेंगे जो आगे चलकर आपको बहुत बेनीफिट देंगे।

फैमिली - पर्सनल रिलेशन में गंभीर मतभेद हो सकते हैं। जिससे मन की शांति भंग होगी।

हेल्थ - स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें।

उपाय - गायत्री मंत्र या महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।

गायत्री मंत्र- ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्यः धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्

महामृत्युंजय मंत्र- ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्‌। उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्‌॥

शुभ रंग- कत्थई

शुभ अंक- 1

शुभ दिन- बुधवार

शुभ दिशा- पूर्व

कन्या- ये सप्ताह थोड़ा तनाव भरा रहेगा, किसी से बहस करने से बचें। कुछ नया करने की कोशिश करेंगे, कई रुकावटे सामने आयेंगी लेकिन लक्ष्य हासिल कर लेंगे। पॉजिटिव रिजल्ट चाहते हैं तो परिश्रम से घबराएं नहीं। जीवन में निरंतर सफलताएं मिलती रहेंगी। स्टूडेन्ट्स के लिए समय अच्छा है। किसी अनजान पर भरोसा न करें। वाहन प्रयोग में भी सावधानी रखें। 

लव लाइफ- लव लाइफ में इस हफ्ते बहुत सारे बदलाव आने वाले हैं। आप जैसा चाहते हैं, उससे भी अच्छा होगा। लव पार्टनर विवाह के लिए प्रपोज कर सकता है। मैरिड पार्टनर के गोपनीय रिश्ते उजागर हो सकते हैं। 

जॉब-  बॉस आपके काम से खुश होंगे। करियर के क्षेत्र में शुभ समाचार मिल सकता है।

संपत्ति- इस हफ्ते इनकम के नए साधन बनेंगे। विदेश से भी धन मिल सकता है। ऋण खत्म होने की संभावना है।

बिज़नेस - व्यापार में रुका हुआ पैसा वापिस आएगा।

फैमिली -  जीवनसाथी आपकी बड़ी ताकत, उन्हें नाराज न करें । 

हेल्थ - स्वास्थ्य में गिरावट होने के आसार हैं। चिकित्सा खर्च बढ़ सकता है।

उपाय - झूठ न बोलें एवं तामसिक भोजन न करें। अपाहिज लोगों को अपनी शक्ति के अनुसार दान करें।

शुभ रंग- सुनहरा

शुभ अंक- 5

शुभ दिन- शुक्रवार

शुभ दिशा- आग्नेय

तुला- ये हफ्ता अच्छा बीतने वाला है, आप बेहद उत्साहित रहेंगे। जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें, अपनों का सहयोग बना रहेगा। जीवन में मधुर बदलाव आने वाला है। पॉलिटिकल कॉन्टैक्ट बढ़ेगा। नई चुनौतियां मिलने की संभावना है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है। कुछ अनजान लोग आपके करीब आ सकते हैं।

लव लाइफ- घर-परिवार के दबाव से लव लाईफ में समस्या हो सकती है। लव पार्टनर की बेरूखी आपको चिंतित करेगी। धैर्य से काम लें, जल्दी सब ठीक हो जाएगा। अनैतिक रिश्ते मैरिड लाइफ में नोक-झोंक पैदा करेंगे।

जॉब- नौकरी में सहयोगियों के साथ से हर काम संभव होगा। अत: सभी के साथ अच्छे संबंध बना कर रखें।

संपत्ति - बढ़िया जमीन अच्छे दामों पर मिल सकती है, जिससे मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। खरीदने से पहले परिवार की सलाह अवश्य लें। 

बिज़नेस -  बिज़नेस को बढ़ाने में की गई मेहनत का अच्छा फल मिलेगा।

फैमिली - परिवार के साथ अधिक समय बिताने से गिले-शिकवे खत्म होंगे।

हेल्थ - स्वास्थ्य से कष्ट मिल सकता है, लापरवाही न करें। डॉक्टर से परामर्श लें।

उपाय - प्यासे को पानी पिलाएं और भूखे को खाना। हर रोज़ मस्तक पर गोपी चंदन का तिलक लगाएं।

शुभ रंग- स्लेटी

शुभ अंक- 7

शुभ दिन- बृहस्पतिवार

शुभ दिशा- वायव्य

वृश्चिक- इस हफ्ते आप खुद को ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। दूसरों की बातें गंभीरता से सुनें, भविष्य में लाभ होगा। किसी संबंधी के काम पर धन और समय खर्च हो सकता है। लोगों के दिल जीतने की कोशिश करें, इससे आपके संबंध पहले से बेहतर होंगे। किसी के साथ वाद-विवाद में समय न गवाएं। इससे टेंशन बढ़ेगी।  

लव लाइफ- लव लाइफ को उम्र भर का साथ बनाने पर विचार कर सकते हैं। प्रपोज करने से पहले बड़े-बुज़ुर्गों से सलाह करें, फिर फाइनल निर्णय लें। इस हफ्ते हमसफर के साथ मधुर वाद-संवाद करें। जिससे आपके रिश्ते को बल मिलेगा। संभव हो तो कुछ दिनों के लिए घुमने का प्रोग्राम बनाएं।

जॉब- अपने काम को समय पर करें, बड़ी सफलता हाथ लगेगी।

बिज़नेस- बड़ों के मार्गदर्शन व अनुभव का लाभ उठाएं तभी व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा।

संपत्ति - आर्थिक पक्ष मजबूत होगा लेकिन संभल कर धन खर्च करें। 

फैमिली - घर का माहौल हंसी-खुशी वाला रहेगा। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं। 

हेल्थ - हृदय रोगी संभलकर रहें, अन्य के लिए समय हेल्दी है।

उपाय - चाय-कॉफी न पिएं। गरीबों को दूध बांटें और खुद भी पीएं।

शुभ रंग- खाकी

शुभ अंक- 1

शुभ दिन- शनिवार

शुभ दिशा- नैऋत्य

धनु- इस सप्ताह कोई शुभ समाचार मिल सकता है। नए लोगों से मुलाकात रंग लाएगी। अपनों का प्यार और साथ मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। स्टूडेंट्स कोई बड़ा फैसला लेने से पहले अपने बड़ों से सलाह जरूर लें। भगवान के प्रति आस्था बढ़ेगी। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। वाणी पर संयम रखें वाद-विवाद से दूर रहें। व्यवहार में सकारात्मकता लाएं। 

लव लाइफ- अपने प्यार के साथ ये हफ्ता अच्छा बीतेगा, साथ में खास डेट प्लान कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मिलकर कोई नई योजना बनाएंगे। पार्टनर से कोई उपहार मिल सकता है।

संपत्ति - कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। घर या प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई फैसला लेना फायदेमंद होगा।

जॉब- इस हफ्ते किया गया काम तरक्की देगा। अधिकारी या बड़े लोगों से बातचीत में सावधानी रखें।

बिज़नेस - बड़ी डील मिलने के योग बन रहे हैं। किसी भी कागज़ पर साइन करने से पहले अच्छी तरह जांच कर लें।

फैमिली - पारिवारिक विवाद सुलझ जाएंगे। घर वालों की अपेक्षाओं पर खरे उतरने के लिये वक्त अच्छा है।

हेल्थ -  पुराने दर्द फिर से परेशानी बढ़ा सकते हैं।

उपाय - धन लाभ के लिए गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं। 

शुभ रंग- मैरुन

शुभ अंक- 2

शुभ दिन- सोमवार

शुभ दिशा- ईशान

मकर- नौजवानों के लिए ये सप्ताह मौज-मस्ती भरा रहेगा। मित्रों के साथ आसपास की यात्रा पर जा सकते हैं। कोई बुरी खबर मिल सकती है। घर-परिवार में धार्मिक आयोजन हो सकता है। जिससे बिगड़े रिश्तों में मधुरता आएगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। जीवन में सुकून का अनुभव होगा। 

लव लाइफ-  लव लाइफ में सफलता मिलने के योग हैं। लव पार्टनर के साथ डेट पर जाएंगे, रोमांस को बढ़ाने के बहुत सारे मौके मिलेंगे। लाइफ पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिताएंगे। सुखद पल बिताना चाहते हैं तो कहीं घूमने के बारे में सोच सकते हैं। 

जॉब-  बॉस से तारीफ मिलेगी। करियर के सितारे बुलंद रहेंगे। 

बिज़नेस - पुराने निवेश से बड़ा फायदा होगा। योजनाओं में गोपनीयता बनाएं रखना बेहतर होगा।

संपत्ति - किसी निवेश में फायदे की खबर मिल सकती है। मेहनत करेंगे तो अच्छा लाभ मिलेगा।

फैमिली - ससुराल पक्ष से सहयोग मिल सकता है, लेकिन संतान के कारण चिंतित रहेंगे।

हेल्थ - नसों से संबंधित प्रॉब्लम हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। योग एवं ध्यान बैलेंस बनाएगा। 

उपाय - मछलियों को दाना डालने से सभी बिगड़े काम बनने लगेंगे। आलस्य छोड़ दें, तभी जीवन में कुछ कर पाएंगे।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 2

शुभ दिन- बुधवार

शुभ दिशा- दक्षिण

कुंभ- आपकी लाइफ में कोई बड़ा बदलाव होने वाला है। हर कदम सोच-समझकर उठाएं। धार्मिक कामकाज में खर्चा होगा। यात्रा पर भी जा सकते है। पुराने दोस्त मिलकर धमाल करेंगे। प्रेमीजनों से तालमेल बिगड़ सकता है। किसी बड़े सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। वाहन खरीदने के योग हैं।

लव लाइफ- प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलेगी। आपका प्यार लाइफ पार्टनर भी बन सकता है लेकिन ये कदम उठाने से पहले घरवालों के साथ सलाह जरूर करें।  लाइफ पार्टनर से बड़ा सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। 

जॉब- नई जिम्मेदारियों के साथ प्रमोशन के अच्छे मौके मिलेंगे। नौकरी बदल सकते हैं। 

बिज़नेस - लेन-देन को लेकर टेंशन रह सकती है।

फैमिली - किसी खास रिश्तेदार के साथ संबंध विच्छेद होने की संंभावना है। 

हेल्थ - पेट के रोग हो सकते हैं।

प्रॉपर्टी- इस हफ्ते प्रॉपर्टी से जुड़े मसलों को लेकर कोई फैसला न लें, धन की हानि हो सकती है लेकिन मेहनत करने से पीछे न हटें।

उपाय - विधवा महिला को कुछ मीठा खिलाएं। सभी से विनम्रता से पेश आएं।

संपत्ति - लेन-देन के मामले में दिल की बजाय दिमाग से काम लें। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले उलझ सकते हैं।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 4

शुभ दिन- रविवार

शुभ दिशा- उत्तर

मीन- इस हफ्ते सभी बिगड़े काम बनने लगेंगे। सुखद यात्रा के योग बनेंगे, किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। मित्र व सहयोगी आपसे प्रसन्न रहेंगे। कोई नया काम शुरू करने के लिए समय अच्छा नहीं है। शत्रुओं से सावधान रहें। जिम्मेदारी से किए गए कामों का अच्छा परिणाम मिलेगा। इलेक्ट्रानिक उपकरणों का उपयोग ध्यान से करें।

लव लाइफ- लव पार्टनर के साथ बहस होने के योग हैं। लव लाइफ में छोटी बातों को इगो मत बनाएं। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

संपत्ति- रीयल इस्टेट में धन लगाने से बचें। किसी अनुभवी की सलाह के बाद निवेश करने का विचार करें। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले तनाव दे सकते हैं।

जॉब- सपने साकार करने का समय आ गया है। सफलता के रास्ते खुलने वाले हैं। 

बिज़नेस - लेन-देन करने वक्त सावधानी बरतें। व्यापार के क्षेत्र में दूसरे लोगों से सम्पर्क फायदेमंद होगा।

फैमिली - छोटी सी बात पर अनबन हो सकती है, जिससे घर का माहौल खराब होगा। 

हेल्थ - मानसिक तनाव हो सकता है। ठंडे भोजन और फास्ट फूड से दूरी बनाकर रखें।

उपाय - गाय को हरा चारा या गुड़ खिलाएं। पिता की सलाह लेकर महत्वपूर्ण काम करें।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 9

शुभ दिन- मंगलवार

शुभ दिशा- पश्चिम
क्या पूजा का दिया बुझने के बाद आपके साथ भी होती हैं ऐसी वारदातें(video)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News