Married Life की मुश्किलें को दूर करने के लिए करें ये व्रत

punjabkesari.in Saturday, Feb 02, 2019 - 11:12 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
हिंदू धर्म के अनुसार त्रयोदशी वाले दिन शनि प्रदोष व्रत का पालन किया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज दिनांक 02 फरवरी को त्रयोदशी तिथि में प्रदोष व्रत का पालन किया जाएगा। शास्त्रों में प्रदोष व्रत के दिन माता पार्वती और भोलेनाथ की पूजा की जाती है। कहते हैं जो भी इस व्रत का पालन सच्चे मन से करता है भगवान शिव उसकी हर मनोकामना को जल्दी पूरी करते हैं। वैसे तो ये व्रत हर माह में दो बार शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष में आता है। इस बार ये व्रत शनिवार के दिन है तो इसलिए इसे शनि प्रदोष व्रत कहा जाता है। आज हम आपको वार के अनुसार बताएंगे कि किस वार के मुताबिक प्रदोष का क्या लाभ मिलता है।
PunjabKesari, Shani Pradosha Fast, Saturday Shani Pradosha Fast,
रविवार के दिन व्रत रखने से व्यक्ति को अच्छी सेहत और लम्बी उम्र प्राप्त होती है।

सोमवार के दिन व्रत रखने पर सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

मंगलवार के दिन व्रत रखने से बीमारीयों से राहत मिलती है।

बुधवार के दिन प्रदोष व्रत रखने से सभी मनोकामनाएं व इच्छाएं पूरी होती हैं।
PunjabKesari, Shani Pradosha Fast, Saturday Shani Pradosha Fast,
गुरुवार वाले दिन व्रत करने पर दुश्मनों का नाश होता है।

शुक्रवार को व्रत करने पर शादीशुदा जिंदगी व व्यक्ति का भाग्य अच्छा होता है।

शनिवार को व्रत रखने से संतान का प्राप्ति होती है।
PunjabKesari, Shani Pradosha Fast, Saturday Shani Pradosha Fast, Shani Dev Image, शनि देव
प्रदोष व्रत विधि
त्रयोदशी वाले दिन व्रती को सुबह उठकर स्नान-ध्यान करने के बाद इस व्रत को करने का संकल्प करना चाहिए।

पूरे दिन व्रत रखते हुए शाम को सूर्यास्त के बाद एक बार फिर स्नान करने के बाद भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा और साधना करनी चाहिए।

भोलेनाथ को समर्पित प्रदोष व्रत पुत्र की कामना, कर्ज से मुक्ति, सुख-समृद्धि-सौभाग्य और आरोग्य आदि की मनोकामनाओं के लिया जाता है।
PunjabKesari, भोलेनाथ, भगवान शंकर, Shiv Shankar, Lord Shiva, Bholenath Image
आपने भी तो नहीं पहन रखा है गलत रत्न... अपनी राशि से जानें अपना lucky stone (VIDEO)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News