वृद्धि योग: ये 7 राशि वालों की पलट सकती है किस्मत !

punjabkesari.in Tuesday, Jan 29, 2019 - 07:53 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)


मेष राशि वालों आज आपकी किस्मत आपका साथ देगी। प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं तो शुभ संकेत हैं। इस राशि की लड़कियों के लिए शुभ समय है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नए जॉब का ऑफर मिल सकता है।  इस राशि के लोगों इलेक्ट्रॉनिक सामान का इस्तेमाल ज्यादा नहीं सावधानी पूर्वक करें।  कोई अच्छी खबर मिलेगी, जिससे जीवन में नया मोड़ आएगा।
शुभ रंग- रेड  शुभ अंक-

वृष राशि वालों आज का दिन व्यस्तता में बीतेगा। आज आपके अच्छे आर्थिक हालात कमजोर होने के संकेत बन रहे हैं। पुराने लेने-देने के मामले में गड़बड़ी होने से आपकी टेंशन बढ़ सकती है। निजात पाने के लिये जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। इस राशि के बिजनेसमैन के हाथ से आलस्य और थकान के कारण कोई बड़ी डील निकल जायेगी। फालतू विवादों से दूर रहने की कोशिश करें। बहते पानी में काली तिल प्रवाहित करें परिस्थिति अनुकूल बनेगी।
शुभ रंग- ग्रीन  शुभ अंक-

मिथुन राशि वालों आज अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें।  कोई नया इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकते हैं। आज कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। आज ज़िम्मेदारियों का बोझ बढ़ा रहेगा। आपका स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा। आज सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देंगे। समाज में आपकी तारीफ होगी औऱ पुरुस्कार भी मिलेगा। चंदन का तिलक लगाएं, सब अच्छा होगा।
शुभ रंग-ब्लू  शुभ अंक-

कर्क राशि वालों आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आज हर कोई आपकी तरफ आकर्षित होगा। चारों तरफ से खूब प्रशंसा मिलेगी। इस बेहतरीन समय का प्रयोग नए लोगों से मिलने-जुलने में करें, इससे आपके सामने नए अवसर खुलेंगे। घर में खुशी का माहौल आपके तनावों को कम कर देगा। इस राशि के जो लोग सीमेंट व्यापारी हैं आज उन्हें कारोबार में उम्मीद से अधिक लाभ मिलेगा। दिल छोटा करने के बजाय मन लगाकर काम करें आपको फायदा जरुर मिलेगा।
शुभ रंग- पिंक   शुभ अंक-  7 

सिंह राशि वालों आज सामाजिक गतिविधियों में अपना योगदान दे सकते हैं। जिससे आपको फायदा होगा।  इस राशी के लोगों को आज अच्छा खासा धन लाभ होगा। नौकरी के लिए दिए गए इंटरव्यू का परिणाम अच्छा होगा। विद्यार्थी अपनी मेहनत से अपने लक्ष्य को हासिल कर लेंगे। आपकी आय और व्यय एक समान रहेगी। आज बाजार में जाते समय आपना वायलेट जरुर देख लें जिससे आपको बाद में कोई परेशानी न हो।
 शुभ रंग- ग्रीन   शुभ अंक-

कन्या राशि वालों आज के दिन परिवार और संतान के बढ़िया भविष्य के लिए निवेश करें। अचानक धन लाभ का योग बनेगा। ससुराल में धन लाभ होगा। संतान का पढ़ाई में मन लगेगा। आपकी वाणी कर्मयुक्त हो सकती है तथा सकारात्मक अप्रोच अपनाएंगे। अपने मन की बातें लवर या लाइफ पार्टनर के अलावा किसी से भी शेयर न करें। धन लाभ के लिए घर में पूजा करा सकते हैं।
शुभ रंग- नेवी ब्लू   शुभ अंक-

तुला राशि वालों वाले सोच-समझकर दूसरों से बात करें क्योंकि आपकी बोली सही साबित हो सकती है। इस राशि की महिलाओं को जीवन साथी से कोई ज्वेलरी गिफ्ट मिल सकती है। वर्क प्लेस पर बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे। महिलाओं का सितारा आज चमका रहेगा। सारा दिन परिवार के साथ मनोरंजनपूर्वक बीतेगा। आज पैसे कमाने के भी आपको कई बेहतरीन मौके मिलेंगे।
शुभ रंग- यैलो  शुभ अंक-

वृश्चिक राशि वालों आज आप जिस काम में हाथ डालेंगे वो काम पूरा होगा। स्टूडेंट्स के लिए भी अच्छा समय है। पढ़ाई में मन लगा रहेगा। जीवन में नए मुकाम हासिल करने में सफल होंगे। विदेश से या किसी दूर स्थान से गुड न्यूज़ मिल सकती है। इस राशि की महिलाओं का ज्यादातार समय पूजा-पाठ में गुजरेगा। सत्ता से जुड़े लोगों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे, बड़ा लाभ देंगे। वित्तीय स्थिति बेहतर होगी, ऑफिस में तारीफ़ मिलेगी।
शुभ रंग- पर्पल   शुभ अंक-

धनु राशि वालों आज स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई में लगेगा। जिससे बच्चों के माता-पिता का मन शांत रहेगा। घर में पॉजिटिव वातावरण बना रहेगा। बच्चों के बेहतर भविष्य की प्लानिंग कर सकते हैं।  किसी जरूरतमंद की सहायता करेंगे। जिससे समाज में रुतबा बढ़ा रहेगा। घर में कोई फलदार पेड़ लगाना फायदेमंद होगा। घर की आर्थिक स्थिति भी अच्छी होगी।
शुभ रंग- काला  शुभ अंक-1

मकर राशि वालों आज आपका बजट थोड़ा बिगड़ जाएगा लेकिन परेशानी की कोई बात नहीं ऑफिस में आपके प्रमोशन की बात चल सकती है। काम में बड़े भाई की मदद लें। समाज में आपका सम्मान और रुतबा बढ़ेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें, आपके मन को शांति मिलेगी। खान-पान का ध्यान रखें नहीं तो लंबी बीमारी घेर सकती है। आज आपकी किस्मत का तारा चमक सकता है।
शुभ रंग- ब्राउन   शुभ अंक- 8
 
कुम्भ राशि वालों आज आप पूरा दिन बहुत रोमांटिक मूड में रहेंगे। अपने जीवनसाथी के साथ डेट पर भी जाएंगे। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान भी बन सकता है। किसी भी काम को करने के लिए परिवार वालों का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। पढ़ाई के सिलसिले में घर के किसी व्यक्ति का विदेश जाने का योग है।
शुभ रंग- ऑरेंज   शुभ अंक-

मीन राशि वालों आज आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। विरोधियों की संख्या बढ़ सकती है। बिजनेस मैन को कोई बड़ी डील मिलने वाली है। इस राशि के छात्र कड़ी मेहनत करेंगे। आज आप काम-काज में बहुत बिजी रहेंगे। इस बात को लेकर आपके घर वाले आपसे थोड़ा नाराज़ भी हो सकते हैं। आज आपका सोचने का दायरा बढ़ा रहेगा।
शुभ रंग- ग्रीन   शुभ अंक- 3

कुंभ के बारे में कितना जानते हैं आप !


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News