शूल योग : ये 6 राशि वाले भूलकर भी शुरू न करें कोई नया काम !

punjabkesari.in Monday, Jan 28, 2019 - 08:38 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)


मेष राशि वालों आज आपके जीवनसाथी की उन्नति होगी। राज्य में पोजीशन मजबूत होगी। आत्मबल बढ़ेगा। आज माता से सुख मिलेगा। इस राशि के छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। आज आपकी हेल्थ बढ़िया रहेगी। बैंक बैलेंस बढ़ेगा। दोस्तों से रिलेशन्स अच्छे रहेंगे। शाम को दोस्तों के साथ मूवी देखने जा सकते हैं। शेयर बाज़ार में इन्वेस्ट करने का सोच रहे हैं तो समय अच्छा है।
शुभ रंग- ब्लू    शुभ अंक-1
 

वृष राशि वालों आज आपको अपने बिजनेस प्लान सफल होते दिखाई देंगे। भाई का प्यार कुछ कम मिलेगा। बच्चों से प्रेम बढ़ेगा। राजनीति में सफलता मिलेगी। शत्रु भी आपके दोस्त बन जाएंगे। जिससे आपका फ्रेंड सर्किल बढ़ेगा। गाड़ी आज थोड़ा सावधानी से चलायें। धार्मिक यात्रा पर जाने के योग हैं। सोच-समझकर आगे कदम बढ़ाने की जरूरत है। अपने उत्साह को बरकरार रखने की कोशिश करें।
शुभ रंग- ब्राउन    शुभ अंक- 3
 

मिथुन राशि वालों आज आपकी दिनचर्या में जरूरी बदलाव आ सकते हैं। कोई करीबी आपसे मिलने घर आ सकता है, आपका मन प्रसन्न रहेगा। जो लोग बिजनेस करते हैं, उनके लिये आज का दिन अच्छा है। आपका पार्टनर आपसे कोई इम्पोर्टेन्ट बात शेयर कर सकता है। आप उनकी भावनाओं की कद्र करेंगे। दाम्पत्य रिश्तों में प्यार बढ़ेगा। छोटी कन्या को कुछ गिफ्ट करें, सभी काम सफल होंगे।
शुभ रंग- नेवी ब्लू    शुभ अंक- 5
 

कर्क राशि वालों आज आपका यश प्राप्ति का दिन है। आप जो सोच लेंगे उसे पूरा करके ही मानेंगे। अपना आज का काम कल पर न टालें। न ही किसी दूसरे पर काम के लिए निर्भर रहें। नहीं तो काम निपटाने में समय लग जाएगा।  इस राशि वाले आज जिसे प्रपोज करेंगे वह न नहीं कह पायेगा। अगर आज आपको विदेश यात्रा का मौका मिल रहा है तो समझ लीजिये किस्मत के बंद दरवाजे खुल रहे हैं।
 शुभ रंग- वाइट    शुभ अंक- 7
 

सिंह राशि वालों किस्मत आज आपको बहुत कुछ देने वाली है आज आप आर्थिक रूप से बहुत मजबूत रहेंगे। दोस्तों की भी मदद करेंगे।छोटे भाई की कोई समस्या हल हो जाएगी लेकिन आज थोड़ा सतर्क रहें। अपने दोस्त को भी अपनी कमजोरी न बताएं। आपका ही नुकसान हो सकता है। दूर-दराज से कोई रिश्तेदार घर में दस्तक दे सकता है।
शुभ रंग-  पिंक    शुभ अंक- 9
 

कन्या राशि वालों आज फ्रेंड्स के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आज सीक्रेट इंफॉर्मेशन के आदान-प्रदान से मन खुश रहेगा। किसी प्रॉपर्टी के पेपर पर साईन करने से पहले उन्हें अच्छी तरह पढ़ लें।  आप अपने प्रेमी के साथ कहीं घूमने के लिए बाहर जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ यादगार पल बिताएंगे। अपनी पारिवारिक प्रॉब्लम को हल कर लेंगे।
शुभ रंग- ऑरेंज    शुभ अंक- 2
 

तुला राशि वालों आज का दिन सामान्य रहेगा। अपने दायरे को बढ़ाने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। किसी काम को संतुलन बनाकर करने से वह समय से पहले पूरा हो सकता है। आज कार्यक्षेत्र को बढ़ाने के लिए किसी मित्र से आर्थिक मदद भी मिल सकती है। आज अपनी काबिलियत को रचनात्मक तरीके से प्रदर्शित कर सकते हैं।
शुभ रंग- लाल    शुभ अंक- 4
 

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। अगर आप नौकरीपेशा हैं, तो रूके हुए काम में आज अपने सहयोगी से मदद मिल सकती है। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। कई दिनों से चली आ रही आर्थिक समस्याएं आज खत्म हो सकती हैं। शत्रु पक्ष आपसे दूरियां बनाकर रहेगा।श्री दुर्गा चालीसा का पाठ करें, लव लाइफ के लिए काफी फायदेमंद रहेगा।
शुभ रंग- ऑरेंज    शुभ अंक- 6
 

धनु राशि वालों आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। जीवनसाथी से सुबह -सुबह गिफ्ट मिलने वाला है। लाइफ पार्टनर के साथ आपसी समझ बढ़ेगी। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए आपके बॉस आपको एप्रिशिएट करेंगे। नौकरी पेशा लोगों को जॉब के नए अवसर मिलेंगे। विदेश में जॉब करने का मौका भी मिल सकता है। अविवाहितों के लिए रिश्ते आ सकते हैं। फैमिली प्लानिंग करने के बारे में सोच सकते हैं।
शुभ रंग- ग्रे  शुभ अंक- 8
 

मकर राशि वालों आज आपकी किस्मत का सितारा बुलंदी पर है। किसी गरीब को भोजन कराने से आपके मन को शांति प्राप्त होगी। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए अच्छा दिन है। मन में कुछ नया करने की इच्छा जागेगी। ऑफिस में बड़ी जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। जिन्हें आप आसानी से निभा लेंगे। घर में लाल चिड़िया पालें, सभी परेशानियां और उदासी दूर भाग जाएगी और दिन भी मंगलमय होगा।
शुभ रंग- मैरून  शुभ अंक-
 

कुम्भ राशि वालों आज आप अपने रुटीन में बदलाव कर सकते हैं। अपने साथियों को खुश रखने की कोशिश करेंगे। सीनियर्स की मदद से अधूरे काम पूरे होंगे। करियर से रिलेटेड आज आपको कई अच्छे मौके भी मिलेंगे। इस राशि के विवाहितों का भविष्य उज्जवल रहेगा।  कोई जरूरी प्लानिंग कर सकते हैं। मिट्टी के बर्तन में चिड़ियों के लिए पानी भरकर रखने से पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे।
 शुभ रंग- वायलेट   शुभ अंक- 5
 

मीन राशि वालों आज आप मानसिक रूप से शांत रहेंगे। आपके आसपास का माहौल खुशनुमा रहेगा। जीवलसाथी के साथ घूमने जाने का मौका मिलेगा। काफी समय से नौकरी सर्च कर रहे लोगों को नौकरी मिलेगी। नौकरी से जुड़ी कोई गुड न्यूज़ मिल सकती है साथी के साथ यादगार पल आज बिताएंगे सतर्क रहें, बिज़नेस में नुकसान होने की आशंका है। आप डेटिंग पर जा सकते हैं। फैमिली के साथ समय अच्छा बीतेगा।
शुभ रंग- क्रीम    शुभ अंक- 8  

कुंभ के बारे में कितना जानते हैं आप !


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News