प्लेटफार्म नंबर-1 पर वॉशलैवल का काम पूरा, ट्रेनों की आवाजाही शुरू

punjabkesari.in Monday, Jan 21, 2019 - 11:35 AM (IST)

चंडीगढ़(लल्लन): रेलवे की ओर से प्लेटफार्म नंबर-1 को वॉशलैवल बनाने का कार्य पूरा हो गया है। विभाग की तरफ से चंडीगढ़ से आने -जाने वाली सभी बंद ट्रेनों को शुरू कर दिया। जानकारी अनुसार प्लेटफार्म नंबर-1 को वॉशलैवल बनाने के लिए रेलवे की ओर से 36 दिन के लिए ट्रेने बंद कर दी थीं। जिसके बाद रेलवे की ओर से शनिवार को ट्रायल करने के बाद इस ट्रैक पर दिल्ली से चंडीगढ़ आने वाली ट्रैन को चलाया गया।

 ऐसे में चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से सफर करने वाले यात्रियों को अब लेट आने वाली ट्रेनें भी  निर्धारित समय पर चल सकेंगी। विभाग ने काम पर तकरीबन 1 करोड़ से अधिक रुपए खर्च किया है। इस नए ट्रैक पर कंक्रीट तथा नए स्लिपर लगाए गए हैं। 

ट्रैक पर 15 किलोमीटर की रफ्तार से लिया गया ट्रायल

प्लेटफार्म नंबर-1 का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद रेलवे विभाग ने शनिवार को दो बार ट्रायल किया। अधिकारी ने बताया कि 600 मीटर का नया ट्रैक बनाया गया है। कार्य पूरा होने के बाद 15 किलोमीटर की रफ्तार से ट्रायल किया गया है। रेलवे अथॉरिटी की ओर से दिल्ली से चंडीगढ़ आने वाली शताब्दी एक्सप्रैस को रात 10.40 बजे प्लेटफार्म नंबर-1 पर लिया गया। अधिकारी ने बताया कि बने नए रेलवे ट्रैक पर 20 किलोमीटर की रफ्तार से ट्रेनें आ सकती हैं। लेकिन अभी कंक्रीट को फिट होने में 28 दिन का समय लगेगा। इस लिए अभी 15 किलोमीटर की रफ्तार से ट्रायल लिया गया है। 

धुंध-कोहरे से बंद ऊंचाहार जाने वाली ट्रेन दोबारा शुरू
रेलवे विभाग की ओर से धुंध-कोहरे से निपटने के लिए चंडीगढ़ से चलने वाली दो ट्रेनों को फरवरी के अंतिम सप्ताह तक बंद करने की घोषणा की थी। मौसम साफ होने के कारण रेलवे विभाग की ओर से चंडीगढ़ से ऊंचाहार जाने वाली ट्रेन संख्या 14217/18 को 20 जनवरी से शुरू कर दिया गया है। विभाग की ओर से चंडीगढ़-अमृतसर गाड़ी संख्या 12241 को अभी बंद करने का फैसला लिया है। वहीं दूसरे राज्यों से आने वाली ट्रेनें जब लेट आती हैं तो उन्हे वॉशिंग लाइन में साफ-सफाई के लिए ले जाने में 3-4 घंटे लग जाते हैं। जब प्लेटफार्म नंबर-1 को वॉशलैवल बना दिया जाएगा तो उन्हें आने के बाद तुरंत प्लेटफार्म पर साफ करके पानी भरा जा सकता है।

ये ट्रेनें चलनी होगी शुरू
ट्रेन नंबर             ट्रेन का नाम                             
19717              जयपुर-चंडीगढ़                
19718              चंडीगढ़-जयपुर                
15011              लखनऊ-चंडीगढ़               
15012              चंडीगढ़-लखनऊ                
14614              फिरोजपुर-चंडीगढ़              
14613               चंडीगढ़-फिरोजपुर    


सबसे ज्यादा पढ़े गए

bhavita joshi

Recommended News

Related News