चुनावी रैली में बोले मान, मैंने छोड़ दी शराब;अब नहीं हो सकता बदनाम

punjabkesari.in Sunday, Jan 20, 2019 - 04:58 PM (IST)

बरनालाःआप की बरनाला रैली में संबोधित करते हुए संगरूर से आप सांसद भगवंत मान ने कहा कि उन्होंने 1 जनवरी से शराब पीनी छोड़ दी है। यदि उनके विरोधी कोई पुराने वीडियो दिखाकर  उन्हें बदनाम करने की कोशिश करते हैं तो जनता को यह समझ जाना चाहिए कि यह सब झूठ है। मान  ने कहा कि सुबह का भूला हुआ यदि शाम को लौट आए तो उसे भूला नहीं कहते। मैं तो दोपहर में ही घर वापिस आ गया हूं। वह आज बरनाला में मिशन 2019  में चुनाव को लेकर रैली को संबोधित कर रहे थे।PunjabKesariइस दौरान उन्होंने शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल को पंजाब का सबसे बड़ा दरिंदा घोषित करते कहा कि जब जनता ने 2014 में पहली बार उन्हें लोकसभा में चुनकर भेजा था तो उनको बोलना नहीं आता था। लोगों की मुसीबतों ने उनको बोलना सिखा दिया। सांसद ने कहा कि उन्होंने लोकसभा में अपनी क्षेत्र की हर समस्या को बढ़-चढ़कर उठाया है। सांसद निधि से आज तक जितना भी पैसा मिला उसे विकास कार्यों पर खर्च किया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News