AAP छोड़ चुके विधायक मास्टर बलदेव बने "पंजाबी एकता पार्टी" के उपाध्यक्ष

punjabkesari.in Saturday, Jan 19, 2019 - 06:50 PM (IST)

चंडीगढ़। पंजाबी एकता पार्टी के गठन के बाद सुखपाल खैहरा ने इसका सूबे में विस्तार शुरू कर दिया है। उन्होंने हाल ही में आम आदमी पार्टी छोड़ चुके विधायक मास्टर बलदेव सिंह को पार्टी का उप प्रधान नियुक्त किया है, जबकि दीपक बंसल को महासचिव बनाया है। खैहरा ने लंबी विधानसभा क्षेत्र से नवजोत कौर को यूथ विंग का अध्यक्ष मनोनीत किया है। इसके अलावा एक राजनीतिक सचिव और कार्यालय सचिव की भी नियुक्ति की गई है।PunjabKesari image, पंजाबी एकता पार्टी इमेज फोटो वॉलपेपर फुल एचडी फोटो गैलरी फ्री डाउनलोड, sukhpal singh khaira image  
गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के जैतो से विधायक मास्टर बलदेव आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे चुके हैं। विधायक मास्टर बलदेव ने ई-मेल के जरिये अरविंद केजरीवाल को इस्तीफा भेजा था।मास्टर बलदेव का आरोप है कि अरविंद केजरीवाल सिर्फ दलित कार्ड का केवल इस्तेमाल करते हैं। जैतो से आम आदमी पार्टी से विधायक मास्टर बलदेव सिंह ने अरविंद केजरीवाल को ई-मेल के जरिए भेजे पत्र में लिखा था कि वह काफी दुखी मन से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं क्योंकि पार्टी ने मूल विचारधार और सिद्धातों को पूरी तरह छोड़ दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Suraj Thakur

Recommended News

Related News