अमेरिका में शटडाऊन का असर, पूर्व राष्ट्रपति बुश बने पिज्जा डिलीवरी बॉय

punjabkesari.in Saturday, Jan 19, 2019 - 04:50 PM (IST)

वॉशिंगटनः अमेरिका में शटडाऊन से जूझ रहे लाखों कर्मचारी इस समय  बदहाल स्थिति से गुजर रहे हैं। शटडाऊन के कारण ही अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश भी पिज्जा डिलीवरी बॉय बनने को मजबूर हो गए। हो गए न हैरान। लेकिन ये सच है। बुश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह पिज्जा डिलीवरी बॉय नजर आ रहे हैं।
PunjabKesari
शुक्रवार को शेयर की गई इस तस्वीर के उन्होंने लिखा, "लॉरा बुश और मैं सीक्रेट सर्विस समेत हजारों संघीय कर्मचारियों के आभारी है। ये लोग बिना पैसे के काम कर रहे हैं। हम उन्हें शुक्रिया अदा करते हैं, जिन्होंने कर्मचारियों का समर्थन किया।" दरअसल, अमेरिकी सरकार पिछले 26 दिनों से हड़ताल (शटडाउन) पर है। देश के इतिहास में यह सबसे लंबी हड़ताल है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से बजट पर हस्ताक्षर नहीं किए जाने की वजह से 8 लाख से ज्यादा कर्मचारी बिना तनख्वाह के छुट्टी पर हैं। ट्रंप मैक्सिको सीमा पर दीवार बनाने के लिए संसद से फंड्स की मांग कर रहे हैं। हालांकि, विपक्षी डेमोक्रेट पार्टी के विरोध के बाद उनकी यह मांग अभी तक नहीं मानी गई है। इसके चलते कई विभागों में 22 दिसंबर से ही आंशिक रूप से कामकाज बंद है।
PunjabKesari
कर्मचारियों के हड़ताल के बाद बुश ने उनके खाने का प्रबंध किया। उन्होंने कर्माचारियों के गतिरोध को खत्म करने के लिए अधिकारियों से बात भी की। उन्होंने कहा, "इस समय दोनों पक्षों के नेताओं को राजनीति छोड़ एक साथ आना चाहिए और इस हड़ताल को खत्म कराना चाहिए।" बुश के प्रवक्ता फ्रेडी फोर्ड ने एक ईमेल में कहा, "बुश हड़ताल में शामिल कर्मचारियों के साथ हैं। सीक्रेट सर्विस एजेंट के लिए पिज्जा खरीदना एक छोटा सा कदम है। हम उनके साथ खड़े हैं।" कितने पिज्जा खरीदे गए, फोर्ड ने इस बात की जानकारी नहीं दी।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News