Vastu Tips: फायदे की बजाए नुकसान पहुंचाता है गलत दिशा में रखा मनी प्लांट

punjabkesari.in Saturday, Jan 19, 2019 - 05:08 PM (IST)

घर में लगे हरे-भरे पौधे ना सिर्फ देखने में अच्छे लगते हैं बल्कि यह वातावरण को शुद्ध भी बनाते हैं। वहीं अगर इन्हें सही दिशा में रखा जाए तो धन लाभ जैसे फायदे भी होते हैं। इन्हीं में से एक है मना प्लांट। लोग धन लाभ के लिए घर में मनी प्लांट लगाते हैं लेकिन इसे सही दिशा में लगाना बहुत जरूरी है। नहीं तो आपको फायदे की बजाए नुकसान भी हो सकता है। जी हां, गलत दिशा में यह पौधा लगने से घर पर उल्टा असर पड़ता है।

 

इस तरह मनी प्लांट लगाने से होगा नुकसान
इस दिशा में नहीं लगाना चाहिए मनी प्लांट

मनी प्लांट को कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा यानि ईशान कोण में ना रखें। मनी प्लांट के पौधे के लिए यह दिशा सबसे नकारात्मक दिशा मानी जाती है। इस दिशा में इसे रखने से आर्थिक नुकसान की संभावना बढ़ जाती है।

PunjabKesari, Money Plant Image, Money Plant Vastu Tips Image, मनी प्लांट वास्तु टिप्स इमेज

पौधे को ना दें मुरझाने

मनी प्लांट के पौधे को कभी भी मुरझाने ना दें और रोजाना इसे पानी दें। इस पौधे के सूखने से घर में नैगेटिव एनर्जी आती है। साथ ही इससे घर में धन हानि भी होती है।

 

जमीन पर ना फैलाएं बेल

मनी प्लांट की बेलों को कभी भी जमीन पर नहीं फैलाना चाहिए। इसे दीवारों के सहारे ऊपर की ओर बढ़ने देना चाहिए। इससे धन में वृद्धि होती है।

PunjabKesari, Money Plant Image, Money Plant Vastu Tips Image, मनी प्लांट वास्तु टिप्स इमेज

घर के बाहर मनी प्लांट न लगाएं 

आपको बता दें कि इस पौधे को घर के अंदर लगाने से ही लाभ मिलता है। ऐसे में इसे भूलकर भी घर के बाहर न लगाएं।

 

इस दिशा में रखा मनी प्लांट दिलाता है फायदा

वास्तुशास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट के पौधे को दक्षिण पूर्व दिशा में रखना फायदेमंद होता है। यहां रखा मनी प्लांट घर में धन और सुख-समृद्धि बढ़ाता है।

PunjabKesari, Money Plant Image, Money Plant Vastu Tips Image, मनी प्लांट वास्तु टिप्स इमेज

घर में मनी प्लांट लगाने के फायदे
आर्थिक तंगी से छुटकारा

वास्तु के अनुसार, सही दिशा में रखा मनी प्लांट घर में सुख-समृद्धि तो लाता ही है साथ ही इससे आर्थिक तंगी भी दूर होती है। इस पौधे को लक्ष्मी का रूम भी माना जाता है।
 

नैगेटिव एनर्जी होती है दूर

जिस घर में भी मनी प्लांट लगा होता है, वहां पर नैगिटेव एनर्जी का वास नहीं होता।

 

पति-पत्नी में बढ़ाए प्यार

यह पौधा पति-पत्नी के बीच मन-मुटाव को दूर करके उनके बीच प्यार बढ़ाता है। अगर आपके रिश्ते में भी कोई मन-मुटाव है तो मनी प्लांट जरूर लगाएं।

 

वास्तु दोष को करता है खत्म

घर के वास्तु-दोष को खत्म करने में भी मनी प्लांट बहुत हैल्पफुल है। अगर आपके घर में कोई वास्तु-दोष है तो मनी प्लांट लगाएं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static